साउथ फिल्म
- फोटो : Youtube
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें दो तेलुगू फिल्म 'राजा कुमारुदू' और 'प्रेममंते इदेरा' में देखा गया है। यह दोनों फिल्में हिंदी में भी 'प्रिंस नंबर वन' और 'दुल्हन दिलवाले की' नाम से डब की हुई हैं। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो प्रीति ने भी कई हिट फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाया है। सोल्जर , हीरो, वीर जारा, कल हो ना हो, कोई मिल गया जैसी फिल्में उनकी हिट लिस्ट में शुमार हैं।