फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

777 Charlie Trailer Out: रक्षित शेट्टी की फिल्म "चार्लि 777" का ट्रेलर रिलीज, दिखी इंसान और डॉग के बीच खूबसूरत रिश्ते की कहानी

Mon, 16 May 2022 01:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'चार्लि 777' फिल्म इंसान और कुत्ते के खूबसूरत और मजबूत रिश्ते पर आधारित हैं। फिल्म के ट्रेलर में कुत्ते और उसके मालिक के बीच के खूबसूरत रिश्ते की झलक देखने को मिली है।
विज्ञापन
777 चार्लि - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार रक्षित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म '777 चार्लि' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को दक्षिण भाषाओं समेत हिंदी में भी लॉन्च किया गया है। है 'चार्लि 777' फिल्म इंसान और कुत्ते के खूबसूरत और मजबूत रिश्ते पर आधारित हैं। फिल्म के ट्रेलर में कुत्ते और उसके मालिक के बीच के खूबसूरत रिश्ते की झलक देखने को मिली है। 

विज्ञापन

दिखी दिल छू लेने वाली कहानी
फिल्म 'चार्लि 777' की कहानी एक अभिमानी व्यक्ति, धर्मा (रक्षित शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फैक्ट्री में काम करता है। कोई भी उसे अपने जीवन में स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन ऐसे में उसके जीवन में सबसे अच्छे साथी यानी एक डॉग चार्लि की एंट्री होती है। जो धर्मा की जिंदगी को पूरी तरह से बदल देता है। धर्मा भी अपने कुत्ते चार्लि को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, वहीं चार्लि भी अपने मालिक के लिए कुछ भी करने को तैयार है। दरअसल फिल्म का नाम ही डॉग चार्लि के नाम पर रखा गया है। 
विज्ञापन

देश भर में रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता रक्षित की फिल्म '777' चार्लि को  मूल रूप से कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा, इसके अलावा यह फिल्म मलयालम, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। फिल्म '777 चार्लि' एक दिल छू लेने वाली कॉमेडी ड्रामा है। यूएफओ मूवीज के द्वारा इसके हिंदी संस्करण को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में जाने के लिए तैयार है।
यहां देखें ट्रेलर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें