फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

777 Charlie Twitter Review: सिनेमाघरों में फिर दिखा साउथ इंडस्ट्री का दबदबा, दर्शकों को पसंद आई रक्षित शेट्टी की फिल्म

Fri, 10 Jun 2022 03:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रक्षित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म '777 चार्ली' आखिरकार सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रक्षित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म '777 चार्ली' आखिरकार सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे लोगों के रिएक्शन को देख कहा जा सकता है कि एक बार फिर साउथ सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। यहां जानें फिल्म को लेकर आ रहे सोशल मीडिया रिएक्शन- 
विज्ञापन

2 of 5
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक ट्विटर यूजर ने फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 777 चार्ली एक कुत्ते और एक आदमी की इमोशनल जर्नी है। शानदार स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक और बीजीएम लाजवाब थे। डायलॉग, कॉमेडी मूवी में अच्छे से बैलेंस्ड थे और जिस तरह से डॉग ने मूवी में परफॉर्म किया वह सचमुच कमाल का है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
777 charlie - फोटो : social media
वहीं, विदेश में रह रहे एक दर्शक ने फिल्म की तारीफ में लिखा, "कनाडा में अभी-अभी फिल्म 777 चार्ली का प्रीमियर शो खत्म किया। एक कुत्ते के मालिक के रूप में फिल्म बेहद खूबसूरत है। मैं रक्षित शेट्टी के किरदार से खुद को काफी जोड़ा पाया। ऐसी फिल्में बहुत कम आती हैं। कृपया देखें, आपने कमाल कर दिया किरणराज सर।"
 

4 of 5
777 charlie - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, " एक फिल्म दिल को छू लेने वाले कई पलों वाली एक बेहतरीन फिल्म है। पहला हाफ चार्ली के मजाकिया और नटखटपन से भरा है। वहीं, फिल्म का दूसरा हाफ हमें एक इमोशनल जर्नी पर ले जाता है। कलियुग में धर्मराज की एक कहानी।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
777 charlie - फोटो : social media
एक और यूजर ने कहा, "यह एक दिल छू लेने वाली फिल्म है.. एक आदमी और उसके कुत्ते के रिश्ते के बारे में..खुद को पाने का एक सफर..रक्षित शेट्टी का शानदार अभिनय। खासकर भावुक क्लाइमेक्स..777 चार्ली का डॉग एक्टिंग के लिए पुरस्कार का हकदार है।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें