फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को बेटा मानती हैं कश्मीर की 76 वर्षीय बुजुर्ग फैन, 'अल्लाह को जो करना है वह मेरे साथ करे'

Sun, 08 Apr 2018 05:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सलमान खान पर फैसले के दिन कश्मीर की एक बुजुर्ग फैन ने पूरी रात सूफी संत के आस्तान पर दुआ मांगी। 76 वर्षीय बुजुर्ग जैना बेगम ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अश्मुकाम स्थित सूफी संत हजरात जैनुद्दीन वली के आस्तान में पूरी रात उसके लिए दुआ मांगी। जब सलमान को पांच सालों के लिए जेल की सजा सुनाई गई तो वह दुखी हुई, लेकिन हार नहीं माना। लगातार उनकी सलामती के लिए दुआ मांगती रही। शनिवार को जैसे ही उन्होंने सलमान के जमानत की खबर सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

2 of 4
अनंतनाग जिले में अश्मुकाम के दायेरू गांव की जैना सलमान को बेटे की तरह मानती हैं। वर्ष 2015 तक वह गांव में टूटे फूटे मिट्टी से बने घर में अपनी बहू और चार पोते-पोतियों के साथ जिंदगी गुजर बसर कर रही थी। दो वक्त की रोटी के लिए वह इधर-उधर भीख मांगती थी। वर्ष 2015 में उनकी जिंदगी में अचानक बदलाव आया।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल इस वर्ष सलमान जब अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कश्मीर आए थे तो फिल्म की एक कव्वाली और कुछ दृश्य अश्मुकाम में स्थित हजरात जैनुद्दीन वाली पर दर्शाए जाने थे। इसी समय जैना सलमान से मदद मांगने पहुंची थी। सलमान ने जैना की फरियाद सुनते हुए उनके पोते को ना सिर्फ अपने सेट पर काम दिया बल्कि उसे अपनी फिल्मों में क्रू मेंबर भी बनाया। इसके बाद से उनके  परिवार में खुशहाली लौट आई। 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान की सजा की खबर सुनते ही उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। घर पर भी हर किसी की आंखें नम थी। शनिवार को सलमान की जमानत की खबर जैसे ही सुना तो वह खुशी से पागल हो गई। रुंधे हुए गले से कहा अल्लाह को जो करना है वह मेरे साथ करे लेकिन मेरे सलमान पर हमेशा रहम करे। वह जहां रहे खुश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें