जॉन अब्राहम और प्रेरणा अरोड़ा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रेरणा ने जॉन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है तो वहीं अब जॉन ने प्रेरणा और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बॉलीवुड एक्टर जॉन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Prernaa Arora
जॉन अब्राहम और उनके प्रोडक्शन हाउस ने प्रेरणा और क्रिअर्ज के खिलाफ पुलिस में तीन शिकायत दर्ज करवाई हैं। यह शिकायत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में धोखाधड़ी, मानहानि और विश्वास घात करने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि क्रिअर्ज की कंपनी लगातार तय हुई रकम 35 करोड़ रुपए देने में देरी कर रही थी। प्रेरणा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने पेमेंट नहीं किया तो जॉन ने उनसे किनारा कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
John Abraham
इसके साथ ही शिकायत में कहा गया कि प्रेरणा लगातार पेमेंट करने में देरी कर रही थी। वह चेक को क्लियर होने से रोक रही थीं और गलत ट्रासफर डीटेल भेज रही थीं। जिस वजह से फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम करने में देरी हुई। आपको बता दें, जॉन और प्रेरणा के इस विवाद की वजह से ही फिल्म 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरन' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। अब यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी।
4 of 5
Prernaa Arora
प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि जॉन अब्राहम ने फिल्म की प्रॉफिट का 50 फीसदी हिस्सा लेने के बाद एग्रीमेंट कैंसिल किया है। इस तरह से बीच में एग्रीमेंट तोड़ना गैर कानूनी है। खबरों की मानें तो फिल्म 'परमाणु' को लेकर प्रेरणा अरोड़ा और जॉन अब्राहम के बीच डील हुई थी। समझौते के मुताबिक जॉन अब्राहम की कंपनी जेए एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी थी कि तय अवधि के दौरान फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी उनकी होगी।
आपको बता दें , जॉन अब्राहम से पहले प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। प्रेरणा और अभिषेक फिल्म 'केदरानाथ' को मिलकर प्रोड्यूज कर रहे हैं। 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पोखरण में 1998 में हुए परीक्षणों के इर्द गिर्द घूमती है।