अमर उजाला... देश को आजादी मिलने एक साल बाद इस अखबार ने कलम की ताकत को आजादी देने का काम किया। 18 अप्रैल, 1948 को शुरू हुए शानदार सफर का कारवां आज 75 वर्ष पूरे करने के बाद अपने प्राकट्य के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 75 वर्षों के गौरवशाली सफर में कई लोगों ने अमर उजाला का हाथ थामा और देशभर के करोड़ों लोगों को हर दिन की खबरों से अवगत कराने में संस्थान का हाथ बंटाया। यह सफर जितना खास अमर उजाला संस्थान के लिए रहा, उतना ही खास पाठकों के लिए भी रहा। इन पाठकों में मनोरंजन जगत के कई सितारे भी शामिल हैं। 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कई सेलेब्स ने अमर उजाला को शुभकामनाएं दीं। इन सेलेब्स में रणवीर सिंह, वाणी कपूर, बोमन ईरानी आदि शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि किसने क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 14
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पाठकों के दिल में बनाई अलग जगह: रणवीर सिंह
बॉलीवुड के सबसे जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने अलग अंदाज में अमर उजाला और उसके पाठकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'नमस्कार...हिंदी भाषा के प्रमुख समाचार पत्रों में से एक अमर उजाला के 75 साल पूरे होने के उत्सव में हम भी आपके साथ शामिल हैं। निर्भीक, निष्पक्ष और निडर समाचार पत्र के रूप में अमर उजाला ने पाठकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। 75 साल की इस सालगिरह पर मेरी तरफ से अमर उजाला के सभी पाठकों को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
3 of 14
बोमन ईरानी
- फोटो : social media
इस उत्सव में शामिल होकर खुश हूं: बोमन ईरानी
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी ने भी अमर उजाला के इस उत्सव में शामिल होने का आभार जताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'अमर उजाला के 75 वर्ष पूरे होने के इस उत्सव में शामिल होकर मैं भी बहुत खुश हूं। अमर उजाला के संपादकों को, पत्रकारों को और पाठकों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'
4 of 14
अजय देवगन
- फोटो : social media
अमर उजाला सत्य के पथ पर यूं ही आगे बढ़ता रहे: अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन ने अमर उजाला के 75 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, अमर उजाला समाचार पत्र के सभी कर्मवीरों, पाठकों और शुभचिंतकों को इसके प्रकाशन के 75 वर्ष पूरे होने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। सत्य के पथ पर ये समाचार पत्र यूं ही आगे बढ़ता रहे, यही मेरी शुभकामनाएं है।
विज्ञापन
5 of 14
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
अमर उजाला ने हमेशा दिया साथ: गजेंद्र चौहान
गजेंद्र चौहान ने भी अमर उजाला को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'फिल्मी दुनिया में आने के बाद बहुत से उतार-चढ़ाव देखे। इन उतार-चढ़ावों के बीच मेरे पत्रकार मित्रों ने मेरा बहुत साथ दिया। अखबारों ने मेरा बहुत साथ दिया, जिनमें से एक अमर उजाला है। अमर उजाला ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में मेरे आर्टिकल्स को शानदार तरीके से छापा, जिसकी वजह से मुझे नेम और फेम मिला। अमर उजाला पत्रकारिता के क्षेत्र में 75 वर्ष पूरे कर रहा है...मैं उसमें काम करने वाले लोगों को, अधिकारियों को और पत्रकार मित्रों को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्हें बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन
6 of 14
कैलाश खेर
- फोटो : social media
हमेशा चमकता रहे अमर उजाला: कैलाश खेर
संगीत की दुनिया का बड़ा नाम माने-जाने वाले कैलाश खेर ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'अमर उजाला ऐसा अखबार है, जिसने 75 वर्ष से न जाने कहां-कहां की खबरें आप तक पहुंचाई हैं। अब वही अमर उजाला अपने 75 वर्ष पूरे कर रहा है। उसकी पूरी टीम, मैनेजमेंट और उसके पूरे परिवार को हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप इसी तरह से चमकते रहिए अमर उजाला, आपको अनंत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
7 of 14
सई मांजरेकर
- फोटो : instagram/saieemmanjrekar
अमर उजाला पढ़कर हुई बड़ी: सई मांजरेकर
फिल्म 'मेजर' में नजर आईं अभिनेत्री सई मांजरेकर ने अमर उजाला को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'अमर उजाला को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज वह अपने 75 वर्ष पूरे कर रहा है। यह मेरे लिए बहुत विशेष बात है कि मैं इस उत्सव का हिस्सा बनीं, क्योंकि मैं इस अखबार को पढ़ते हुए बड़ी हुई हूं। मैं देश के जिस भी कोने में गई हूं, जो एक अखबार मुझे पढ़ने के लिए मिला, वह अमर उजाला था। मैं चाहती हूं कि ऐसा आगे भी होता रहे। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
8 of 14
सुरेंद्र पाल सिंह
- फोटो : social media
अमर उजाला ने हमेशा किया उजाला: सुरेंद्र पाल सिंह
फिल्म और टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने भी वीडियो संदेश भेजकर अमर उजाला और उसकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हमारे भारत का द्रोणाचार्य ...अमर उजाला 75 वर्ष पूरे कर रहा है। 75 वर्ष पूरे करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं उनके सभी स्टाफ और पत्रकारों को भी शुभकामनाएं देता हूं। अमर उजाला ऐसा अखबार है, जिसने हमेशा उजाला ही किया है। जब मैं छोटा था, तब भी मैं अमर उजाला पढ़ता था और आज भी मैं नियमित रूप से उसे पढ़ता हूं।'
9 of 14
निर्देशक अश्विनी चौधरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला से जुड़ीं हैं यादें: अश्विनी चौधरी
पत्रकारिता से सिनेमा जगत में गए अश्विनी चौधरी ने अमर उजाला के साथ अपनी यादों को ताजा कर उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'सन 2000 में जब मेरी फिल्म 'लाडो' रिलीज हुई, उसकी पहली समीक्षा अमर उजाला में ही छपी थी। अमर उजाला के साथ मेरी यादें...अमर उजाला के साथ मेरा साथ बहुत पुराना है। अमर उजाला अखबार के प्रकाशन के 75 वर्ष पूरे होने पूरे समूह को बहुत-बहुत बधाई और अभिनंदन।'
10 of 14
विनीत कुमार सिंह
- फोटो : social media
बेहद अद्भुत है इतनी लंबी यात्रा: विनीत कुमार सिंह
अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले विनीत कुमार सिंह ने भी अमर उजाला की इस अद्भुत यात्रा को सलाम किया। वह बोले, 'आज बहुत ही खास दिन है। अमर उजाला ने अपने 75 साल पूरे किए हैं। इतनी लंबी यात्रा तय करना अपने आप में बहुत अद्भुत बात है। अमर उजाला ऐसा अखबार है, जिसे हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं। इस खास मौके पर उसकी पूरी टीम, उसके पाठकों को बहुत-बहुत बधाई।'
11 of 14
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दुनियाभर की जानकारी देता है अमर उजाला: वाणी कपूर
बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर ने अमर उजाला को बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'अमर उजाला अखबार हिंदी सिनेमा के साथ ही दुनिया भर के सिनेमा के बारे में भी हमें जानकारी पहुंचाता है। यह जानकर खुशी हो रही है कि अमर उजाला अपने प्रकाशन के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।'
12 of 14
आहना कुमरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से पढ़ रहे अमर उजाला: आहना कुमरा
हिंदी सिनेमा का जाना-माना चेहरा बन चुकीं आहना कुमरा ने भी विशेष बधाई संदेश भेजकर अमर उजाला को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'आज बहुत ही विशेष दिन है, क्योंकि आज अमर उजाला ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अमर उजाला ऐसा अखबार है, जिसे हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं। कोई भी जिसके घर में प्रमुखता से हिंदी बोली जाती है, उसे सबसे पहले अमर उजाला अखबार ही पढ़ने को मिलता है, तो उसके 75 वर्ष पूरे होना बहुत बड़ी बात है। मेरी सभी फिल्मों और वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद मेरे रिश्तेदार मुझे अमर उजाला की कटिंग भेजते हैं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत विशेष है। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
13 of 14
पिया बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेरा और अमर उजाला का रिश्ता काफी पुराना: पिया बाजपेयी
पिया बाजपेयी ने भी अमर उजाला की तारीफ करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मेरा अमर उजाला से बहुत पुराना रिश्ता है, क्योंकि जब भी मेरी फिल्में रिलीज होती हैं या कुछ अच्छा होता है तो अमर उजाला मेरे लिए सबसे पहले आगे आता है। मेरे लिए आर्टिकल लिखता है, हमेशा हर बार लिखता है। चाहे फिर वह मेरे किसी पर्सनल काम का हो या मेरी किसी फिल्म का रिव्यू हो। जब भी मेरे बारे में कुछ लिखा जाता है तो मेरी मम्मी का फोन आता कि अरे तुम्हारा आर्टिकल देखा। वह ऐसा पल होता है, जब मुझे लगता है कि बस सारी पब्लिसिटी एक तरफ और मेरी मां ने जो पढ़ा है, वह एक तरफ। मेरी इच्छा है कि अमर उजाला इसी तरह से आगे बढ़ता चला जाए, बढ़ता चला जाए।'
अमर उजाला का काफी पुराना पाठक: वीरेंद्र सक्सेना
काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे वीरेंद्र सक्सेना ने अमर उजाला से अपने बचपन का कनेक्शन बताया। उन्होंने कहा, 'मैं मथुरा का रहने वाला हूं और अमर उजाला भी वहीं का अखबार है। मैं इसका बहुत पुराना पाठक रहा हूं। जीवन की राह में मथुरा छोड़ना पड़ा.. बहुत बार अमर उजाला भी छूटा, लेकिन आज भी जब मैं भाई के पास जाता हूं तो अमर उजाला पढ़ने को मिलता है। एक छोटे से कमरे से शुरू होने वाला अमर उजाला आज देश के प्रतिष्ठित अखबारों में से एक है। इस प्रगति और 75 साल के लिए अमर उजाला को बहुत-बहुत बधाइयां।'