फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsPAK मैच के दौरान पाकिस्तानी फैन ने सैफ से की थी बदतमीजी, अब सामने आया वीडियो

Sun, 23 Jun 2019 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ अली खान इन दिनों लंदन में फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले वो करीना कपूर के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाते हुए देखे गए थे। करीना जहां वापस इंडिया लौट आई हैं तो वहीं सैफ शूटिंग में जुट गए हैं। छुट्टियों के बीच ही सैफ हाल ही में मैनचेस्टर में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन की को-स्टार आलिया फर्नीचरवाला भी थीं। सैफ स्टेडियम में मैच देखने तो पहुंचे लेकिन इस दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने उनसे बदतमीजी करते हुए लगातार उन पर कमेंट्स कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
saif ali khan - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सैफ अली खान और आलिया वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। तभी एक पाकिस्तानी फैन सैफ का वीडियो बनाता है और कहता है कि 'जैसा कि आप देख सकते हैं कि ये इंडियन क्रिकेट टीम के 11वें वॉटर ब्वॉय हैं। इन्होंने हर फिल्म में पाकिस्तानियों को मारा है। ये उनके साथ उनकी बिटिया रानी (आलिया) हैं।' 

4 of 5
saif ali khan - फोटो : social media
पाकिस्तानी फैन यही नहीं रुका वो सैफ अली खान को देख सैफू-सैफू चिल्लाने लगता है। शख्स भले ही सैफ पर लगातार कमेंट्स कर रहा था लेकिन सैफ ने इस दौरान सब्र के साथ काम लिया और कोई रिएक्शन नहीं देना ही ठीक समझा। सैफ, आलिया को भी प्रोटेक्ट करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sacred Games 2 - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि जवानी जानेमन सैफ अली खान के होम प्रोडक्शन ब्लैक नाइट फिल्म के तहत बन रही हैं। इसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स सीजन 2 में भी सैफ दिखाई देंगे। यह वेबसीरीज अगस्त में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें