फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 Years Of Dilwale: 'दिलवाले' को पूरे हुए सात साल, मेकर्स ने साझा किया रोमांटिक दृश्यों का खूबसूरत वीडियो

Sun, 18 Dec 2022 07:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिलवाले - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान मौजूदा समय में फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं, इसी बीच उनकी फिल्म 'दिलवाले' ने अपने सात साल पूरे कर लिए हैं। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में शाहरुख खान के अलावा  काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म के सात साल पूरे होने पर मेकर्स की ओर से इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ रोमांटिक पलों का खूबसूरत वीडियो साझा किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
दिलवाले - फोटो : सोशल मीडिया
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने 'दिलवाले' के सात साल पूरे होने पर फिल्म के दृश्यों की झलकियों का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "बेशुमार पल जिन्होंने हमारा दिल चुरा लिया! यहां 'दिलवाले' के सात साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है।" ये वीडियो शेयर करते ही यूजर्स भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
dilwale - फोटो : file photo
एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "मुझे यह फिल्म (दिलवाले) बहुत पसंद है!!!" इसी तरह से दूसरे ने लिखा, "दिल तो हर किसी के पास होता है लेकिन सभी दिलवाले नहीं होते"। बता दें कि साल 2015 में रिलीज हुई दिलवाले एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा थी, जिसे रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया था और यह सफल साबित हुई थी।

विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : social media
पठान रिलीज डेट
बात करें वर्क फ्रंट कि तो फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान के हाथ में 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा वह 'एनिमल' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं वरुण धवन और कृति सेनन की भेड़िया कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और काजोल की सलाम बेंकी भी सिनेमाघरों में है। बात करें पठान की तो यह 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें