फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल बॉलीवुड में दस्तक देंगी ये 7 नई जोड़ियां, आखिरी जोड़ी है सबसे दमदार

Fri, 18 May 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Dhadak
बॉलीवुड में 90 के दशक से तीनों खान का सिक्का अभी तक बरकरार है। इसमें सलमान, शाहरुख और आमिर खान आज भी अपने दम पर फिल्मों को हिट करते आ रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड में अब एक नया दौर देखने को मिलेगा जब स्टार किड्स फिल्मों में नजर आएंगे। तो ऐसे में बात करते हैं इन 7 नई जोड़ियों के बारे में जो इस साल दर्शकों को देखने को मिलेगी....
Trending Videos
विज्ञापन

ईशान खट्टर और जाह्ववी कपूर

2 of 8
Ishaan khattar and jhanvi kapoor
इस कड़ी में पहला नाम बॉलीवुड को सदमा दे जाने वाली 'चांदनी' श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म धड़क इस साल 6 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान

3 of 8
Sushant singh rajput and sara ali khan
एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में होंगे। फिल्म इस साल 30 नवंबर को रिलीज होगी। 

आलिया भट्ट और विक्की कौशल

4 of 8
Alia and Vicky
बता दें कि इस कड़ी की एक जोड़ी 11 मई को सिनेमाघरों में देख ली गई है। दरअसल, इसी महीने रिलीज हुई फिल्म राजी में अालिया और विक्की कौशल मुख्य किरदार में थे। 
विज्ञापन

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा

5 of 8
Varun and Anushka
बॉलीवुड में पहली बार अनुष्का और वरुण धवन एक साथ देखने को मिलेंगे। बता दें कि इस साल 28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म सूई धागा में दोनों काफी साधारण लुक में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

ऐश्वर्या और राजकुमार राव

6 of 8
Aishwarya And Rajkumar
ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की दीवा ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के न्यूकमर एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। दरअसल, इस साल 13 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म फन्ने खा में दोनों को एक साथ देखा जाएगा। 
विज्ञापन

अक्षय कुमार और मोनी रॉय

7 of 8
Akshay and Mauni
नागिन फेम एक्ट्रेस मोनी रॉय की किस्मत खुल गई है। क्योंकि वह फिल्म रेस 3 में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं और इसके बाद इसी साल वह अक्षय कुमार के साथ स्पोर्ट बॉयोपिक फिल्म गोल्ड में लीड रोल में होंगी। फिल्म स्वतंत्रा दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।  
विज्ञापन

रणवीर सिंह और सारा अली खान

8 of 8
Sara ali khan and Ranveer singh
बॉलीवुड के नये सुपरस्टार रणवीर सिंह पद्मावत जैसी हिट फिल्म देने के बाद अब सिम्बा में नजर आने वाले हैं। फिल्म साल के अंत में 28 दिसंबर को रिलीज होगी।सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म में सारा अली खान अपनी दूसरी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म को एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें