फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं इन 7 पॉपुलर डायरेक्टर्स की पत्नियां, कमाने में कोई सी भी नहीं है पति से पीछे

Wed, 19 Jun 2019 01:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kabir khan, rohit shetty - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्म डायरेक्टर्स हैं जिन्हें अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 7 पॉपुलर डायरेक्टर्स की जिनकी पत्नियों के प्रोफेशन सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे..तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
rohit shetty - फोटो : file photo
रोहित शेट्टी और माया मोरे
बॉलीवुड के एक्शन फिल्म के मास्टरमैन डायरेक्टर रोहित शेट्टी से तो हर कोई वाकिफ है और शायद आपने उनकी गोलमाल, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और चेन्नई एक्प्रेस जैसी हिट फिल्में देखी ही होंगी। बात करें उनकी पत्नी की तो उन्होंने साल 2005 में माया मोरे से शादी की थी जो कि एक बैंकर हैं। दोनों का एक 10 साल का बेटा भी है। रोहित की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
कबीर खान - फोटो : social media
कबीर खान और मिनी माथुर
इस कड़ी में फिल्म 'एक था टाइगर' और सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' के डायरेक्टर कबीर खान का भी नाम आता है। कबीर ने पॉपुलर टीवी होस्ट मिनी माथुर से शादी की है। मिनी ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन ऑयडल के चार सीजन को खुद संभाला था। इससे पहले वह फेमस टीवी चैनल एमटीवी पर कई शोज को होस्ट कर चुकी हैं। 

4 of 8
अनुराग बासु - फोटो : social media
अनुराग बासु और तानी
फिल्म 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बासु ने तानी से शादी की है जो कि एक मल्टीमीडिया और एडवर्टाइजिंग फील्ड में हैं। अनुराग की तानी से मुलाकात गुवाहटी में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के दौरान हुई थी। उस समय तानी अनुराग की बॉस हुआ करती थी। लेकिन मानो या ना मानो दोनों की लव स्टोरी एक डिनर टेबल पर हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : social media
विधु विनोद चोपड़ा और अनुपमा चोपड़ा
जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को तो हर कोई जानता है। इन्होंने एक लेखक, पत्रकार, फिल्म क्रिटिक और डायरेक्टर अनुपमा चोपड़ा से शादी की है। बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा पर कई किताबें भी लिखी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
आशुतोष गवारिकर - फोटो : social media
आशुतोष गोवारिकर और सुनीता मुखर्जी
'लगान' और 'स्वदेश' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने सुनीता से शादी की है जो एक्टर देब मुखर्जी की बेटी हैं और फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी की बहन हैं। बता दें कि सुनीता एक प्रोड्यूसर हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
vishal bhardwaj - फोटो : file photo
विशाल और रेखा भारद्वाज
पॉपुलर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को फिल्म ओमकारा, कमीने, 7 खून माफ और इश्किया से नई पहचान मिली थी। उन्होंने सिंगर रेखा भारद्वाज से शादी की। रेखा की पहली एलबम 'इश्क-इश्क' साल 2002 में आई थी। रेखा ने बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट सॉन्ग गाए हैं। बॉलीवुड में उनके सिंगिंग स्टाइल को सबसे अलग और अच्छा माना जाता है। रेखा ने विशाल की फिल्म 'हू तू तू' में बतौर म्यूजिक असिस्टेंट काम किया था। 
विज्ञापन

8 of 8
नितेश तिवारी - फोटो : social media
नितेश और अश्विनी अय्यर तिवारी
इस कड़ी में डायरेक्टर नितेश तिवारी का भी नाम आता है। नितेश ने अश्विनी अय्यर से शादी की जो पॉपुलर एडवर्टाइजिंग एजेंसी लियो बर्नेट में 15 साल काम कर चुकी हैं जो भारत और एशिया में स्टोरी टेलिंग का सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है। 100 कर्मशियल और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्लाइंट्स को क्रिएटिव सोल्युशन्स देने के बाद उन्होंने साल 2016 में अपनी पहली फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' डायरेक्ट की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें