फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान ही नहीं ये 6 बॉलीवुड स्टार्स भी हैं रॉयल फैमिली के वंशज, शोहरत जान उड़ जाएंगे होश

Tue, 26 Jun 2018 05:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bollywood
ज्यादातर फैन्स अपने चहेते स्टार को फिल्मों में देखने के बाद ही उन्हें पसंद करने लगते हैं। लेकिन असल में उनके पास स्टार्स की पूरी जानकारी नहीं होती। बॉलीवुड मे कई स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने में कामयाब साबित हुए हैं। तो कुछेक ऐसे भी हैं जिनका खानदानी रुतबा उन्हें बॉलीवुड में काम दिलवा बैठा। ऐसे में बात करेंगे उन 7 बॉलीवुड स्टार्स की जो रॉयल फैमिली से संबंधित हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में....
विज्ञापन

सैफ अली खान

2 of 8
saif ali khan
पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। मंसूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके थें और 1952 से 1971 तक पटौदी खानदान के नवाब भी रहे थे। बता दें कि इफ्तिखार अली खान पटौदी इस वंश के आठवें नवाब थे जो कि सैफ अली खान पिता के दादा थे।  
विज्ञापन

अदिति राव हैदरी

3 of 8
aditi rao hydari
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी एक नहीं बल्कि दो रॉयल फैमिली से संबंध रखती हैं जिसमें मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी और जे रामेश्वर राव हैं। इनके पूर्वज आंध्रप्रदेश के वानापर्थी परिवार के राजा थे। बता दें कि अदिति अकबर हैदरी की पोती और मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की नातिन हैं जो असम के गवर्नर रह चुके हैं। 

किरण राव

4 of 8
aamir khan and kiran rao
शायद ही आपको पता हो कि किरण राव के पैतृक दादा जे रामेश्वर राव थे जो तेलंगाना के महाबुबनगर जिले के वानापर्थी के राजा थे। बता दें कि किरण राव एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की बहन लगती हैं। 
विज्ञापन

रायमा और रिया सेन

5 of 8
Ria Sen
इस कड़ी में एक्ट्रेस रायमा और रिया सेन भी शामिल हैं। यह भारत के पूर्वी राज्य त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से ताल्लुकात रखती हैं। इनकी पैतृक दादी इला देवी थी जो कूच बिहार की रानी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थी। बता दें कि उनकी पैतृक ग्रेट दादी बड़ोदा के सायजीराव गायकवाड़ की एकलौती बेटी थीं। 
विज्ञापन

सोहा अली खान

6 of 8
SOHA ALI KHAN
सोहा अली खान एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की बेटी हैं जो पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। 
विज्ञापन

भाग्यश्री

7 of 8
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
फिल्म 'मैंने प्यार किया' में अपनी खूबसूरती के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री महाराष्ट्र में संगली के रॉयल मराठी फैमिली से हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवरधनराव संगली के राजा हैं। 
विज्ञापन

सोनल चौहान

8 of 8
Sonal chauhan
आखिर में बात करेंगे फिल्म 'जन्नत' से दर्शकों की नजरों में आने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान की।  सोनल राजपूत हैं और रॉयल चौहान फैमिली से ताल्लुकात रखती हैं। उनके पूर्वज मणिपुर के रॉयल चौहान राजपूत फैमिली से हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें