फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी परिवार से थे टॉम ऑल्टर, बंटवारे के बाद भारत में रहने का किया था फैसला

Sat, 30 Sep 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
टॉम ऑल्टर
पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित एक्टर टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में शुक्रवार रात को निधन हो गया। ऑल्टर लंबे समय से स्किन कैंसर से जूझ रहे थे। ये जानकारी उनके बेटे ने दी थी। 300 फिल्मों में काम कर चुके ऑल्टर ने 1990 में टीवी शो 'जुनून' में केशव कालसी का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

2 of 6
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
ये शो काफी हिट हुआ था और पांच साल तक चला था। एक्टिंग में आने से पहले ऑल्टर खेल पत्रकार थे। ऑल्टर पहले ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू लिया था। अच्छे एक्टर के अलावा ऑल्टर लेखकर भी रहे। उन्होंने एक नॉन फिक्‍शन और दो फिक्‍शन किताबें लिखीं।

पढ़ें- KBC को मिला अपना पहला 'करोड़पति', जीतते-जीतते रह गईं 7 करोड़ रुपए
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार टॉम आल्टर - फोटो : PTI
ऑल्टर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी। परिवार के बयान के अनुसार, 'हम बहुत दुख के साथ अभिनेता, लेखक, पद्मश्री टॉम आल्टर के निधन की घोषणा करते हैं। उनका निधन शुक्रवार रात घर में हुआ। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे।'

पढ़ें- जब SUV कार से महंगा बैग लेकर ईवेंट में पहुंचीं श्रीदेवी, ये है अमीर खानदान की बहू होने का जलवा

4 of 6
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
ऑल्टर ने धर्मेंद्र की फिल्म 'चरस' से साल 1976 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से साल 1974 में डिप्लोमा करने के दौरान गोल्ड मेडल जीता था। ऑल्टर के सभी किरदारों में सबसे ज्यादा यादगार किरदार सीरियल 'जुनून' का है।
विज्ञापन

5 of 6
टॉम ऑल्टर
कला और फिल्म जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए साल 2008 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। टॉम ऑल्टर उर्दू साहित्य में भी रुचि रखते थे। टॉम ऑल्टर मिर्जा गालिब का किरदार भी कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, सीनियर एक्टर ऑल्टर को स्क्वॉमस सेल कार्सिनोमा (स्किन कैंसर) बीमारी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
डॉक्टरों की मानें तो उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था। टॉम ऑल्टर अमेरिकी मूल के भारतीय नागरिक थे। उनके दादा अमेरिकी नागरिक थे। उनके पिता का जन्म अविभाजित भारत में हुआ था और भारत के बंटवारे के बाद परिवार ने भारत में रहना तय किया था। टॉम ऑल्टर का परिवार मसूरी में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें