कोई दाल चावल खाकर इतना फिट कैसे रह सकता है? बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की यह तस्वीर देखकर आपके मन में भी ख्याल आ सकता है। 61 साल की उम्र में भी उनका शरीर इतना गठीला है कि उसे देख नौजवानों के भी पसीने छूट जाते हैं। बेटे टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। तस्वीर धुंधली है, मगर जिम के दीवानों का गुरुर तोड़ने के लिए काफी है।
विज्ञापन
2 of 4
tiger shroff
- फोटो : Instagram
पापा जैकी की फोटो शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा,'उम्मीद है जब मेरी उम्र भी 60 साल के पार हो जाएगी, तब मैं भी अपने हीरो जैसा दिखूंगा।' हैशटैग के तौर पर टाइगर ने लिखा, 'दाल चावल डाइट', 'असली बागी'
विज्ञापन
3 of 4
jackie shroff
80 के दशक में भी 'जग्गू दादा' की गिनती बलवान हीरोज की फेहरिस्त में होती थी। आज भले ही ऐसे एक्टर्स की लिस्ट लंबी हो जो एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। मगर उस दौर में संजय दत्त, सनी देओल और जैकी श्रॉफ ही अपनी फिजीक को लेकर चर्चा में बने रहते थे।
हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'फेमस' रिलीज हुई है। फिल्म में जिमी शेरगिल, केके मेनन और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'प्रस्थानम' भी है। यह फिल्म साल 2010 में आई तेलगु फिल्म 'प्रस्थानम' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में संजय दत्त, मनीषा कोइराला, चंकी पांडेय और अली फजल भी अहम रोल में नजर आएंगे।