फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त पर भड़क उठे थे ऋषि कपूर, इस वजह से बेटे रणबीर से दूर रहने की दी थी हिदायत

Wed, 20 Jun 2018 08:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋषि कपूर और संजय दत्त
एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर पता चलता है कि शूट से पहले संजय दत्त की भूमिका को परदे पर निभाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। फिल्म से पहले भी रणबीर कपूर और संजय दत्त के बीच जबरदस्त ट्यूनिंग रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Ranbir Kapoor
यही नहीं रणबीर तो बचपन में संजय दत्त को अपना आइडल मानते थे। अब जब वही किरदार वो परदे पर निभा रहे हैं तो रणबीर के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। डीएनए से बातचीत में रणबीर ने बताया कि 'मैंने पहली बार संजय दत्त को कश्मीर में देखा था। उस वक्त वो पापा (ऋषि कपूर) के साथ फिल्म साहिबां की शूटिंग कर रहे थे।' 
विज्ञापन

3 of 6
Ranbir Kapoor
रणबीर ने बताया कि 'भले ही कई लोगों के लिए उनकी छवि बैड ब्वॉय की रही हो लेकिन वह संजय दत्त की छवि से बहुत प्रभावित थे। उनके जेहन में संजय दत्त की पहली छवि ऐसी थी कि एक लंबा चौड़ा आदमी जिसके लंबे बाल थे और उसने कानों में ईयररिंग्स पहन रखे थे।' 

4 of 6
रणबीर - फोटो : SELF
रणबीर ने आगे कहा कि 'बचपन में मेरी बहन रिद्धिमा अपनी अलमारी में सलमान खान के पोस्टर लगाया करती थी और मैं संजय दत्त के। वह मेरे परिवार के बहुत करीब थे। यही नहीं वह तो मुझे छोटे भाई की तरह माना करते थे।'
विज्ञापन

5 of 6
Ranbir Kapoor
पुराना एक किस्सा शेयर करते हुए रणबीर ने बताया कि 'संजय दत्त मुझे देर रात अपनी फरारी में घुमाने ले जाया करते थे। एक बार उन्होंने मुझे मेरे बर्थडे पर हार्ले डेविडसन मोटरबाइक दी थी। जब पापा को पता चला कि संजय दत्त ने उन्हें हार्ले डेविडसन तोहफे में दी है तो वह बहुत भड़क गए थे।उन्होंने संजय दत्त को बुलाया और कहा मेरे बेटे को बिगाड़ना बंद करो। इसको अपने जैसा मत बनाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanju
फिल्म संजू की बात करें तो सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और जिम सरभ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें