फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 एक्ट्रेस की सुसाइड की खबर सुन लोगों को नहीं हुआ था यकीन, सभी ने छोटी उम्र में उठाया बड़ा कदम

Mon, 27 Aug 2018 09:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood
फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज रही थीं जिन्होंने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझी है। ऐसे में बात करेंगे उन 6 एक्ट्रेस की जिन्होंने किसी ने किसी कारण कम उम्र में ही मौत को गले लगा लिया था.. इनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड से लेकर इनके फैन्स तक को बड़ा धक्का लगा था...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Pratyusha
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
दिव्या भारती

टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत का दुख आज भी उनके चाहने वालों को बहुत हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में 13 साल की उम्र से ही डेब्यू कर लिया था। साल 1993 में केवल 19 साल की उम्र में आधीरात को अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई थी। लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या मर्डर या फिर अचानक होने वाला हादसा। ये हादसा 5 अप्रैल 1993 में हुआ था। 

4 of 7
Bollywood
मॉडल और एक्ट्रेस नफिसा जोसेफ ने अपने वर्सोवा लिंक रोड वाले अपार्टमेंट में  29 जुलाई 2004 को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वह इस बिल्डिंग में तीसरे माले पर रहती थीं और उन्होंने सुबह 9 से 10 बजे के बीच यह कदम उठाया था। लेकिन नफिसा के घरवालों ने पुलिस के इसे आत्महत्या बताने पर यकीन नहींं किया। बता दें कि नफिसा 1997 में मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट में से एक थीं। मौत के वक्त उनकी उम्र 26 वर्ष थी। 
विज्ञापन

5 of 7
अभिनेत्री जिया खान की फाइल फोटो
फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
विज्ञापन

6 of 7
सिल्क स्मिता
लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में ही साल 1996 में उन्होंने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Parveen Boby
आखिर में बात करेंगे 70 के दशक की खूबसूरत और हिट एक्ट्रेस परवीन बॉबी की। परवीन ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी थी जिसमें 'नमक हलाल' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी हिट फिल्में भी शामिल है। वह उस जमाने की बड़ी ग्लैमरस गर्ल मानी जाती थीं। माना जाता है कि प्यार में धोखा मिलने की वजह से उन्होंने सुसाइड की थी और यह भी माना जाता है कि उन्होंने डायबिटीज की वजह से दम तोड़ा था। आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। मौत के वक्त परवीन की उम्र 56 साल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें