नेहा धूपिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने पैरेंट्स बनने की खबर को जल्द कंफर्म करने वाले हैं। अब अफवाहों को सच साबित करते हुए दोनों ने ये खुशखबरी फैंस को दे दी। आज नेहा धूपिया अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर नेहा के पति और एक्टर अंगद बेदी ने एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है।