आखिरकार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है । जाह्नवी और ईशान अपनी पहली ही फिल्म से तहलका मचाने को तैयार हैं । दोनों ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है । जाह्नवी में तो अपनी मां की झलक भी साफ नजर आ रही है ।
विज्ञापन
2 of 8
धड़क
फिल्म में करण जौहर का स्टाइल दिख रहा है । उन्होंने फिल्म को काफी कलरफुल बनाया है । जाह्नवी-ईशान के कपड़ों से लेकर फिल्म का सेट सबकुछ रंग-बिरंगा है । फिल्म के कुछ सीन भी बेहद रोमांचक हैं । जानते हैं ऐसे 6 सीन के बारे में...
विज्ञापन
3 of 8
धड़क
ट्रेलर के शुरू होते ही पहले सीन में ईशान, जाह्नवी को इंप्रेस करने के लिए गाना गाते हैं । तभी जाह्नवी उनसे कहती हैं कि अंग्रेजी आती है तो अंग्रेजी में गाना सुनाओ । ये एक कॉमेडी सीन है जो दर्शकों को जरूर गुदगुदाएगा ।
4 of 8
धड़क
इसके बाद एक सीन में पानी में भीगे जाह्नवी और ईशान एक-दूसरे को निहारते हैं । जाह्नवी के गीले बालों और झुमकों ने मन मोह लिया । वहीं ईशान की मासूमियत भी लाजवाब लगी । यह एक रोमांटिक सीन है ।
विज्ञापन
5 of 8
धड़क
फिर एक सीन आता है जहां ईशान और जाह्नवी होली खेल रहे हैं । ईशान, जाह्नवी को रंग लगाने के लिए उनके पीछे भाग रहे हैं । दोनों ही इस सीन में बहुत प्यारे दिख रहे हैं ।
विज्ञापन
6 of 8
धड़क
जाह्नवी कपूर की यह पहली फिल्म है और इसमें उन्होंने अपने कोस्टार को किस किया है । इससे पहले जब करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट को लॉन्च किया था तो उन्होंने भी लंबा किस सीन शूट किया था ।
विज्ञापन
7 of 8
धड़क
एक सीन में जाह्नवी कपूर, ईशान के लिए अपने घरवालों से बगावत करती हैं । ऐसे में वो अपने माथे पर बंदूर रख लेती हैं । रोमांटिक और लड़कपन के कुछ सीन देने के बाद अचानक जाह्नवी का अग्रेसिव लुक दर्शकों जरूर लुभाएगा ।
अब बात करते हैं जाह्नवी कपूर के डांस की । फिल्म में 'सैराट' के गाने 'झिंगाट' को रिक्रिएट किया गया है । इस गाने पर जाह्नवी और ईशान ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है । ट्रेलर में जाह्नवी के डांस की एक झलक देखने को मिली है।