फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड मे सिर्फ इन 6 स्टार्स को आता है प्लेन उड़ाना, आखिरी वाला तो बनना चाहता था पायलट

Mon, 02 Jul 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shahid kapoor

बॉलीवुड स्टार्स को लोग उनके शौक और एक्टिंग से ही जानते हैं। लेकिन उनके अंदर कुछ छिपी हुई कला भी होती हैं जिससे बहुत लोग वाकिफ हैं। क्योंकि एक कलाकार होने से पहले वे भी एक आम आदमी की तरह जीवन जी चुके होते हैें। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 6 स्टार्स की जो एक्टिंग करने के साथ-साथ प्लेन उड़ाना भी अच्छी तरह से जानते हैं जो कि आम बात नहीं है...तो आइए जानते हैं इन 6 स्टार्स के बारे में..

विज्ञापन

शाहिद कपूर

2 of 7
Bollywood
प्लेन उड़ाने की कड़ी में पहला नाम आता है बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर का। बता दें कि फिल्म 'मौसम' में एक्टर ने एक फाइटर प्लेन उड़ाया था। शाहिद उन एक्टर्स में शामिल हैं जो कभी भी खतरनाक सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए शाहिद ने प्लेन उड़ाने की कड़ी ट्रेनिंग ली थी। बता दें कि बॉलीवुड में अकेले शाहिद कपूर ही ऐसे एक्टर जिन्होंने ए-16 फाइटर असल में प्लेन उड़ाया है। 
विज्ञापन

आसिन

3 of 7
asin rahul
सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस आसिन भी प्लेन उड़ाना जानती हैं। उन्होंने इटली में छुट्टी मनाने के दौरान इस पर हाथ आजमाया था। उन्होंने एक फैंसी प्लेन उड़ाया था जिसकी एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी।  

विवेक ओबेरॉय

4 of 7
vivek oberoi
बॉलीवुड में कुछ खास ना कर पाने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय के पास भी प्लेन उड़ाने का भी हुनर है। दरअसल, फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के दौरान उन्होंने प्लेन उड़ाना सीखा था। इसके बाद उन्होंने बतौर एक प्राइवेट पॉयलट वाला लाइसेंस बनवाने की भी सोची। बता दें कि विवेक ने दो सीटर सेसना एयरक्राफ्ट पर हाथ अाजमाया था। 
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत

5 of 7
Bollywood
न्यूकमर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड में फिल्म तो मिल रही हैं लेकिन उनकी फिल्में ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही हैं। बता दें कि फिल्म 'एम एस धोनी' स्टार सुशांत ने हाल ही में लीग ऑफ उबर कूल सेलिब्रिटी पॉयलट्स ज्वॉइन किया है। इस दौरान उन्होंने प्लेन उड़ाना सीखा। गौरतलब है कि फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में वह प्लेन उड़ाते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

गुल पनाग

6 of 7
Bollywood
बॉलीवुड में फ्लॉप रही एक्ट्रेस गुल पनाग बहुत ही कम फिल्मों में नजर आई हैं। लोग भले ही उनकी एक्टिंग से खुश ना हुए हो लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि गुल पनाग प्लेन उड़ाना जानती हैं। बता दें कि उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए प्लेन उड़ाना सीखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन

7 of 7
amitabh bachchan
एक्टिंग और गुड लुकिंग पर्सनैलिटी के धनी 'सदी के महानायक' और 'बॉलीवुड के शहंशाह' अमिताभ बच्चन की एक्टिंग और लाइफस्टाल से तो लोग प्रभावित है ही, लेकिन जब उन्हें पता चलेगा कि ये मेगास्टार प्लेन उड़ाना भी जानता है तो उन्हें इस बात का बहुत अचंभा हो सकता है। वैसे देखा जाए तो इतने बड़े स्टार के लिए प्लेन उड़ाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि प्लेन आम वाहनों में शामिल नहीं हैं क्योंकि इसे बहुत सूझ-बूझ और कड़ी ट्रेनिंग के बाद ही हाथ में दिया जाता है। खैर आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में इंडियन एयरफोर्स ज्वॉइन कर पायलट बनना चाहते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें