फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'उरी' से लेकर 'मर्णिकर्णिका' तक, देशभक्ति में डूबी 6 फिल्में, जो जनवरी में बॉक्स आफिस पर छाईं

Fri, 25 Jan 2019 07:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 7
bollywood
बॉलीवुड में बड़े-बड़े त्योहार और नेशनल डे पर अकसर बीट पर आधारित ही फिल्में रिलीज होती हैं। ऐसे में हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति से प्रेरित फिल्म दर्शकों के लिए पेश की जाती रही हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान अमल में लाया गया था। ऐसे में बॉलीवुड भी समय-समय पर इस मौके पर कोई ना कोई देशभक्ति फिल्में देता ही रहा है। बात करेंगे पिछले पांच सालों में नेशनल हॉलीडे के लिए तैयार की गईं इन 6 देशभक्ति फिल्मों...

2 of 7
uri
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
इस कड़ी में शुरुआत करेंगे इस साल (2019) रिलीज हुई विक्की कौशल और मोहित रैना स्टारर फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक की। फिल्म इस महीने की 11 तारीख को रिलीज हुई थी। फिल्म आतंकियों द्वारा भारतीय सेना के कैंप पर किए हमले का बदला दिखाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और दर्शकों को भी यह फिल्म खूब पसंद आई। 

3 of 7
Padmaavat
पद्मावत
बीते साल 2018 के जनवरी महीने में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भी नेशनल डे के मौके पर ही रिलीज हुई थी। यह एक पीरियड ड्रामा  फिल्म थी जिसमें नवविवाहित जोड़ा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ शाहिद कपूर ने भी लीड रोल निभाया था। फिल्म में खिलजी और पद्मावती के बीच संबंध को लेकर करणी सेना ने जोरदार विरोध भी किया था। इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म को अच्छा बताया। 

4 of 7
एयर लिफ्ट
एयरलिफ्ट
वहीं, साल 2016 में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट नेशनल डे (गणतंत्र दिवस) के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म कुवैत में फंसे एक लाख भारतीय को वहां से बचाकर वापस वतन ले जाने पर आधारित थी। फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म के एक 'गाने तू भूला जिसे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह गाना सुन देशवासियों के अंदर देशभक्ति की भावना घर कर गई थी। 

5 of 7
Akshay Kumar In Baby
बेबी
साल 2016 से पहले भी अक्षय कुमार साल 2015 में नेशनल डे पर छाए रहे। बता दें 23 जनवरी 2015 को उनकी फिल्म बेबी रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक गुप्तचर ऑफिसर का किरदार निभाया था जो देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जद्दोजहद में मशगूल रहता था। फिल्म में अनुपम खेर, डेनी डेनजोंग्पा और तापसी पन्नू ने भी अहम किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
jai ho
जय हो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैन्स के लिए तोहफा तैयार रखते हैं लेकिन साल 2014 में उन्होंने नेशनल डे (गणतंत्र डे) पर फिल्म जय हो के रूप में अपने फैन्स को नई सौगात दी थी। सलमान खान की यह फिल्म साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की एक्शन फिल्म स्टालिन का रीमेक थी। फिल्म में सलमान खान के अलावा तब्बू, डेजी शाह, आदित्य पंचोली और डेनी डेनजोंग्पा मुख्य रोल में थे। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था लेकिन सलमान के स्टारडम के आगे यह फिल्म फ्लॉप मानी गई थी।
विज्ञापन

7 of 7
कंगना
मणिकर्णिका
आखिर में बात करेंगे इस गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही एक और फिल्म मणिकर्णिका की। फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित है। इसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने के लिए की गई जंग पर प्रकाश डाला जाएगा। फिल्म में कंगना मुख्य किरदार में हैं और 25 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी। बता दें कि बतौर निर्देशक कंगना की यह पहली फिल्म है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें