फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल दीक्षित ही नहीं ये 7 कलाकार भी कर चुके हैं सुसाइड, इन 3 की मौत का आज भी कोई सुराग नहीं

Wed, 30 Jan 2019 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
tv actors
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर राहुल दीक्षित ने आत्महत्या कर ली है। 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। आज सुबह उनका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। आत्महत्या के बाद पहुंची पुलिस ने बताया है कि इस घटना से जुड़ा अभी तक उन्हें कोई सुरग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है और इस मामले की जांच जारी है। आपको बता दें आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। राहुल दीक्षित से पहले टीवी शो 'बालिका वधु' की मुख्य अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी, बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान और साल 2017 में असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने भी आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन

2 of 8
ravi shankar alok
नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रविशंकर के भाई ने बताया था कि वो लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे। माना जा रहा था कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

3 of 8
ss - फोटो : ss
अब बात करेंगे फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। 

4 of 8
दिव्या भारती
टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत का दुख आज भी उनके चाहने वालों को बहुत हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में 13 साल की उम्र से ही डेब्यू कर लिया था। साल 1993 में केवल 19 साल की उम्र में आधीरात को अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई थी। लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या मर्डर या फिर अचानक होने वाला हादसा। ये हादसा 5 अप्रैल 1993 में हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 8
नसीफा जोसेफ
मॉडल और एक्ट्रेस नफिसा जोसेफ ने अपने वर्सोवा लिंक रोड वाले अपार्टमेंट में  29 जुलाई 2004 को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वह इस बिल्डिंग में तीसरे माले पर रहती थीं और उन्होंने सुबह 9 से 10 बजे के बीच यह कदम उठाया था। लेकिन नफिसा के घरवालों ने पुलिस के इसे आत्महत्या बताने पर यकीन नहींं किया। बता दें कि नफिसा 1997 में मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट में से एक थीं। मौत के वक्त उनकी उम्र 26 वर्ष थी
विज्ञापन

6 of 8
Jiah Khan suicide case
फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
विज्ञापन

7 of 8
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दो साल पहले साल 2017 में आई फिल्म जज्गा जासूस की सह अभिनेत्री विदिशा बेज बरूआ ने भी आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि विदिशा ने मिलेनियम सिटी के सेक्टर-43 स्थित सुशांत अपार्टमेंट में पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। सुशांतलोक थाना पुलिस ने पिता के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था। मूलरुप से असम के गुवाहटी की रहने वाली विदिशा बेज बरुआ पुत्री डाक्टर अश्वनी कुमार बरुआ (27) सेक्टर-43 में रहती थी। साइबर सिटी के  पब्लिक फेस्ट कंपनी में एकाउंट का काम करती थी। उसकी शादी गुजरात के रहने वाले निशित झा के साथ हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
parveen
आखिर में बात करेंगे 70 के दशक की खूबसूरत और हिट एक्ट्रेस परवीन बाबी की। परवीन ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दी थी जिसमें 'नमक हलाल' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी हिट फिल्में भी शामिल है। वह उस जमाने की बड़ी ग्लैमरस गर्ल मानी जाती थीं। माना जाता है कि प्यार में धोखा मिलने की वजह से उन्होंने सुसाइड की थी और यह भी माना जाता है कि उन्होंने डायबिटीज की वजह से दम तोड़ा था। मौत के वक्त परवीन की उम्र 56 साल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें