फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 4 मौके जब आमने सामने आए अमिताभ और रेखा, न बात की न देखा

Wed, 30 Jan 2019 05:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh rekha - फोटो : instagram
फिल्मी पर्दे पर रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को खूब पसंद किया। यहां तक कि इनकी मोहब्बत के चर्चे भी काफी रहे। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा में यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' रही। इस फिल्म को रिलीज हुए 38 साल हो चुके हैं। इस फिल्म के बाद दोनों कभी एक साथ बड़ी स्क्रीन पर लीड रोल में नजर नहीं आए, हालांकि असल जिंदगी में एक दूसरे के सामने कई बार आ चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको अमिताभ और रेखा के असल जिंदगी के उन 4 मौकों के बारे में बताते हैं जब दोनों का आमना-सामना तो हुआ लेकिन बात नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 5
रेखा - फोटो : instagram
रेखा ने हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2019 की लांचिंग के ईवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर रेखा ने मीडिया को कई सारे पोज दिए लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, रेखा जब इस इवेंट में पोज दे रही थीं तो उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि वह जहां खड़ी होकर पोज दे रही हैं उसके पीछे अमिताभ बच्चन का पोस्टर लगा है। बस फिर क्या था, इतना देखते ही रेखा वहां से हट जाती हैं और सब लोग हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rekha and Amitabh Bachchan - फोटो : instagram
डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच के कुछ दिन पहले भी अमिताभ और रेखा एक दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखाई दिए थे। यह मौका मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी के वेडिंग रिसेप्शन का था। इस फंक्शन में अमिताभ जया बच्चन के साथ पहुंचे थे तो वहीं रेखा भी पहुंची थीं। इस मौके पर भी रेखा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को इग्नोर करते हुए दिखाई दी थीं।

4 of 5
Rekha and Amitabh Bachchan - फोटो : instagram
इससे पहले भी रेखा और अमिताभ 'सरकार' फिल्म के प्रीमियर के दौरान भी एक दूसरे को देखकर अनदेखा करते हुए दिखाई दिए थे।  उस वक्त भी यूट्यूब पर वीडियो काफी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rekha and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
एक बार और ऐसा सीन कैमरे में कैद हुआ था जब अमिताभ बच्चन और रेखा एक दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखाई दिए थे। यह मौका सेलिब्रेशन का था जिसकी वजह शशि कपूर को दादासाहेब फालके अवॉर्ड मिना था। यह तस्वीर उसी सेलिब्रेशन की है जिसमें दोनों एक दूसरे के सामने तो थे लेकिन इग्नोर करते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें