फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेसेज से कम खूबसूरत नही हैं ये 6 बॉलीवुड सिंगर्स, अगर ट्राई करें तो बन सकती हैं बड़ी हीरोइन

Mon, 02 Jul 2018 05:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood
फिल्म में लीड स्टार्स के साथ-साथ सिंगर्स का भी बहुत महत्व होता है। कई दफा तो स्टोरी अच्छी ना होने के बाद भी सिर्फ गानों के दम पर ही फिल्में हिट हो जाती हैं। लेकिन ऐसे में बात करेंगे उन 6 खूबसूरत बॉलीवुड फीमेल सिंगर्स की जिनकी आवाज की खूबसूरती से फिल्म में चार चांद लग जाते हैं लेकिन कभी इन्हें बड़े परदे पर नहीं देखा गया। देखा जाए तो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं ये 6 सिंगर्स..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

नीति मोहन

2 of 7
Neeti Mohan
'मोहन सिस्टर्स' में सबसे बड़ी बहन नीति मोहन ने सिंगिंग में महारत हासिल की हुई है। नीति की सुंदरता देखते ही बनती है। चैनल वी के पॉपस्टार्स में से एक रहीं नीति ने अपना मुकाम खुद हासिल किया है। उन्हें इंडियन आइडल जूनियर में भी देखा गया था। उनकी आवाज की तरह उनकी सुंदरता भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। अगर वह गाने के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में हाथ आजमाए तो उनके और भी फैन्स जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

कनिका कपूर

3 of 7
kanika kapoor
ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'बेबी डॉल' गाने वाली सिंगर कनिका कपूर इसके अलावा बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग भी गा चुकी हैं। लेकिन उनकी आवाज तो लोगों तक पहुंच रही हैं लेकिन उनकी खूबसूरती से हर कोई रूबरू नहीं हो पा रहा है। तीन बच्चों की मां कनिका आज भी किसी एक्ट्रेस से खूबसूरती में पीछे नहीं हैं। 

सुनिधि चौहान

4 of 7
sunidhi chauhan
जबरदस्त सिंगर सुनिधि चौहान का तो हर कोई दिवाना है। बॉलीवुड में उनके हिट सॉन्ग की लिस्ट बहुत ही लंबी है। शो 'मेरी आवाज सुनो' जीतने वाली सुनिधि ने अपनी आवाज से कई लोगों के दिल जीते हैं। वह एक फिल्मफेयर चैंप भी हैं और अपनी खूबसूरती के लिए पूरे फिल्म जगत में मशहूर हैं। सुनिधि पिछले 22 सालों से इस क्षेत्र में झंडे गाड़ रही हैं। बता दें कि सुनिधि के अंदर एक एक्ट्रेस बनने की सारी काबिलियत नजर आती है। 
विज्ञापन

मोनाली ठाकुर

5 of 7
Monali Thakur
फीमेल सिंगर्स में सबसे क्यूट और प्यारी सी मोनाली ठाकुर की आवाज का अलग ही जादू है। वह एक मेलोडिक फैमिली से हैं। अगर देखा जाए तो उनकी सुपर चार्मिंग लुक बतौर एक्ट्रेस लोगों को उनका दिवाना बना सकती हैं।  
विज्ञापन

अदिती सिंह शर्मा

6 of 7
Bollywood
अदिति सिंह शर्मा ने अपने कई वर्ष विदेश में बिताए। उसके बाद वह भारत वापस आ गईं। उन्होंने मुंबई आकर गायिकी में किस्मत आजमाई।  उन्होंने अब तक कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से मिला था। देखा जाए तो अदिती की खूबसूरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता पंडित

7 of 7
Bollywood
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड सिंगर श्वेता पंडित की। वह इंडियन क्लासिकल वोकलिस्ट और पद्म विभूषण से नवाजे जा चुके पंडित जसराज की पौती हैं। श्वेता ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, पंजाबी और बंगाली भाषाओं में भी गाने गाए हैं। चार साल की उम्र में ही श्वेता ने म्यूजिक कम्पोजर इलियाराजा की छत्रछाया में रिहर्सल करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें