फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की '2.0' नहीं ये फिल्म होगी बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म, लखनऊ में हो गया खुलासा

Fri, 23 Feb 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 90 के दशक का सुपरहिट सीरियल  'रामायण' तो आपको याद ही होगा। जिसके प्रसारण के वक्त सड़कें सूनी हो जाया करती थीं। आमजन हो या खास सभी 'रामायण' देखने के लिए क्रेजी थे। अब एक बार फिर 'रामायण' बनने जा रही है और इस बार सीरियल नहीं बल्कि फिल्म का निर्माण होगा।
विज्ञापन

2 of 5
मधु मंटेना
जी हां, अब 'रामायण' पर फिल्म बनने जा रही है। जिसका बजट 500 करोड़ होगा। फैंटम फिल्म्स के मालिकों में से एक मधु मंटेना इस फिल्म को बनाने वाले हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपक्रम 'फिल्म बंधु' ने एक MoU साइन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, इन दिनों यूपी इन्वेस्टर्स सम्मिट 2018 चल रही है। जिसमें यह MoU साइन की गई है। यूपी सरकार की ओर से फिल्म के लिए 500 करोड़ दिए जाएंगे और यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। बता दें कि, रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' का बजट 450 करोड़ रुपए है जो अभी तक की सबसे ज्यादा बजट में बनी हुई फिल्म है।

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
'फिल्म बंधु' के चेयरमैन और मुख्य सचिव (सूचना विभाग) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि, 'रामायण' बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निर्माताओं को पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं मधु मंटेना ने कहा कि, उन्हें आनंद पई के अमर चित्र कथा से प्रेरणा मिली है। बता दें कि मधु मंटेना ने इससे पहले 'गजनी' फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा वह फैंटम फिल्म्स के मालिकों में से एक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें