फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश से लेकर 'पद्मावत' तक, ऐसे 5 मौके जब कोर्ट ने सुनाया 'सुप्रीम' फैसला

Tue, 20 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया प्रकाश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। हम ऐसे 5 केस बताने जा रहे हैं जब कोर्ट ने 'सुप्रीम' फैसला सुनाया। दरअसल, रातों रात मशहूर हुई मलयालम फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रिया ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक केस को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। फिल्म के निर्देशक ओमर अब्दुल वहाब इस मामले में सह-याचिकाकर्ता हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अय्यारी फिल्म
अय्यारी
सुप्रीम कोर्ट ने नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' में आदर्श घोटाला प्रकरण दिखाए जाने पर आपत्ति जताते हुए फिल्म पर रोक लगाने के लिए दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में मुंबई की आदर्श को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में हुए घोटाले को फिल्म में दिखाए जाने पर आपत्ति जताई गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Padmaavat
पद्मावत
रिलीज पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को हरी झंडी दे दी। बीजेपी समर्थित 4 राज्यों ने 'पद्मावत' की रिलीज पर रोक लगा रखी थी। कोर्ट के फैसले के बाद यह फिल्म सभी राज्यों में रिलीज हो सकी।

4 of 5
indu sarkar
इंदु सरकार
मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। संजय गांधी की कथित बेटी प्रिया पॉल ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉली एलएलबी 2 , अक्षय कुमार - फोटो : self
जॉली एलएलबी
'जॉली एलएलबी 2' पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओं को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा। जिसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म से 3 सीन और एक डायलॉग हटाने का आदेश दिया। जिसके बाद फिल्म को रिलीज किया जा सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें