फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मर्डर केस ही नहीं पहले भी अपने ट्वीट्स को लेकर यूजर्स ने निशाने पर रही हैं सोनम कपूर

Sat, 08 Jun 2019 03:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर यूजर्स सोनम कपूर को अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में देर से ट्वीट करने पर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स ने उन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सोनम के साथ-साथ इस मामले में यूजर्स स्वरा भास्कर को भी निशाने पर ले रहे हैं। हालांकि सोनम के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सोनम इससे पहले भी अपने ट्वीट्स को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : instagram
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पोस्ट कर ट्रोल हुई थीं सोनम कपूर
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। सोनम कपूर ने बीते 2 मार्च को ट्वीट कर लिखा था, 'मैं आतंकवाद के किसी भी रूप के खिलाफ हूं, खासकर जब वो राज्य प्रायोजित हो। हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और हर किसी को बिना दूसरों की भावना आहत किए अपनी बात कहने का हक है। हर धर्म में कुछ रूढ़िवादी लोग होते हैं और हमारी चॉइस हमें हमारे भटके हुए भाई-बहनों से अलग करती है। मैं निष्पक्ष हूं और भारत और उसके नैतिक मूल्यों को सपॉर्ट करती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर
विवेक ओबेरॉय के ट्वीट पर यूजर्स ने उड़ा दिया था सोनम का मजाक
जब विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या के मीम वाली सेल्फी शेयर की थी। इसके बाद सोनम ने उन्हें ट्वीट कर उन्हें 'बकवास और घटिया' तक कह दिया था। हालांकि इसके बाद सोनम खुद जबरदस्त ट्रोल हो गई थीं। इस ट्वीट में यूजर्स ने सोनम को दोहरे चरित्र की इंसान बताया था।

4 of 5
सोनम कपूर
प्रदूषण की शिकायत पर भी हो चुकी हैं ट्रोल
जब सोनम ने एक पोस्ट के जरिए मुंबई में बढ़े प्रदूषण की शिकायत की, तो उन्हें एक ट्रोलर ने ट्रोल कर दिया और कहा कि उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना चाहिए। जिसके जवाब में सोनम ने कहा कि 'तुम जैसे लोगों की वजह से महिलाएं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल करने से घबराती हैं।' हालांकि इसके बाद सोनम ने ट्विटर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर
तन्मय भट्ट के समर्थन में बोलकर भी हो चुकी हैं ट्रोल
अभिनेत्री सोनम कपूर (एआईबी) के संस्थापक-निर्माता तन्मय भट्ट के समर्थन में बोलकर भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। सोनम ने ट्वीट कर कहा था कि तन्मय की वीडियो का गलत मतलब निकाल लिया गया। इसके बाद सोनम जमकर ट्रोल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें