फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मांगा एडल्ट सर्टिफिकेट, जानिए क्या है वजह

Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
veere di wedding
तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर पहली बार बड़े परदे पर दिखने वाली हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। ये फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। अब ऐसे में फिल्म के सर्टिफिकेट की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन

2 of 5
veere di wedding
खबरों की मानें तो फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर इसके लिए 'ए' (एडल्ट) सर्टिफिकेट चाह रही हैं। इसकी मुख्य वजह ये है ताकि सेंसर बोर्ड से फिल्म में किसी भी तरह का कट न लगे और फिल्म का ओरिजनल टेस्ट भी बरकरार रहे।
विज्ञापन

3 of 5
veere di wedding
अगर ट्रेलर की ही बात करें तो फिल्म में काफी ज्यादा अपशब्दों और डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो कि कॉलेज जाने वालों और उनसे बड़ी उम्र की ऑडियंस के हिसाब से है और मेकर्स को 'ए' सर्टिफिकेट को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं हैं।

4 of 5
veere di wedding
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी खबरें हैं कि शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया गया है। बताया जाता है कि सेंसर ने जब फिल्म देखी तो गालियों को लेकर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड के सदस्यों के मुताबिक इस तरह के शब्द फिल्म में नहीं होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
veere di wedding
सूत्रों के मुताबिक इस बात पर जीतेंद्र और अनिल कपूर ने ( अनिल की बेटी रिया और जीतेंद्र की बेटी एकता फिल्म की प्रोड्यूसर हैं) बड़ी मजबूती से अपनी बात रखी और कहा कि फिल्म में बोले गए शब्द आज की जनरेशन के बच्चे आम बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं और इसे किसी गलत परिपेक्ष्य में नहीं दिखाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें