फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' के लिए 100 करोड़ रुपये भी कमाना है मुश्किल, ये रही 5 बड़ी वजह

Wed, 21 Feb 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
padman
फिल्म 'पैडमैन' के बारे में अनुमान लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल होगी। सामाजिक मुद्दे पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की तरह 'पैडमैन' की सफलता के कयास लगाए गए। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमजोर साबित हुई। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म 'पैडमैन' की कमाई 100 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच पाई है। 
 


इस लिहाज से 60 करोड़ की लागत में बनी फिल्म 'पैडमैन' ने अपनी लागत वसूल ली है। हालांकि, इसे 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिल्म के इस कमजोर प्रदर्शन के पीछे 5 बड़ी वजहें हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PadMan
ओवर एक्सपोजर
फिल्म 'पैडमैन' को मिले कमजोर रिस्पॉन्स के पीछे एक वजह उसकी मार्केटिंग स्ट्रैटिजी भी है। शूटिंग से लेकर रिलीज होने तक, फिल्म के बारे में इतनी सारी बातें हो गईं कि फिल्म में देखने लायक नया कुछ नहीं बचा। एक के बाद एक इसके कई पोस्टर्स रिलीज किए गए, टीजर जारी हुए। यही वजह है कि ट्रेलर को भी वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली जैसी उम्मीद थी। कुल मिलाकर फिल्म के ओवर एक्सपोजर से लोग ऊब गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
PadMan - फोटो : Twitter
माउथ प्रमोशन
जिस फिल्म के बारे में दर्शक आपस में सबसे ज्यादा बातें करते हैं, उसे उतनी ही सफलता मिलती है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'पैडमैन' के बारे में ग्रामीण इलाकों में लोगों ने ज्यादा बातें नहीं की। इसका एक कारण फिल्म का विषय माना जा रहा है। इन इलाकों में कलेक्शन भी कम रहा। नॉर्थ इंडिया में फिल्म को सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि, सेंट्रल इंडिया में फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

4 of 6
कानपुर के कई थियेटर में फिल्म पद्मवत जारी
पद्मावत
वैसे तो 'पैडमैन' के बाद आई फिल्म 'अय्यारी' रिलीज के पहले दिन ही टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर गई। लेकिन इससे 'पैडमैन' को कुछ खास फायदा होता नहीं दिखा। इसके दो कारण रहे। पहली वजह थी फिल्म 'पद्मावत'। फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के 25 दिनों बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म जल्द 500 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। दर्शक दोनों फिल्मों में से 'पद्मावत' को तरजीह दे रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Black Panther
ब्लैक पैंथर
बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' की धूम मची है। इस फिल्म ने पहले दिन 5.60 करोड़ और दूसरे दिन 6.65 करोड़ कमाए। यानी ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म 15.71 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। रविवार को इसके खाते में 7 करोड़ रुपये आए. जबकि रविवार के मुकाबले 35 फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म ने सोमवार को 3.25 करोड़ रुपये बटोरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
padman
तारीख पर तारीख
'पैडमैन' की खराब परफॉर्मेंस की एक वजह उसकी रिलीज डेट में हुई हेरा-फेरी भी मानी जा रही है। पहले यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन 'पद्मावत' की वजह से अक्षय कुमार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। फिल्म 'पैडमैन' के मेकर्स ने कहा कि वह अब इसे 9 फरवरी को रिलीज करेंगे। फिर खबर आई कि 'अय्यारी' से क्लैश ना हो, इसलिए अब 'पैडमैन' 16 फरवरी को रिलीज होगी। अंत में तय हुआ कि 'अय्यारी' 16 फरवरी को रिलीज होगी और 'पैडमैन' 9 फरवरी को पर्दे पर आएगी। इन सब ने देश की आम जनता को बहुत कंफ्यूज कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें