फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के संगीत में दारू लेकर पहुंचे अर्जुन कपूर, करने लगे डांस, वायरल हो गया वीडियो

Wed, 21 Feb 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी की रस्में जोर-शोर से निभाई जा रही हैं। अर्जुन और सोनम कपूर समेत  दूल्हे के सभी भाई-बहन जमकर उनकी शादी को यादगार बनाने में जुटे हैं। संगीत सेरेमनी में अर्जुन कपूर ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि अब उसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor
अर्जुन कपूर ने हाथों में दारू की बोतल लेकर अनिल कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना 'दे दारू' पर जमकर ठुमके लगाए। स्टेज पर उनके साथ सारे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर और चचेरे भाई जहान कपूर भी मौजूद थे। इसमें अर्जुन की बहन अंशुला ने भी 'स्पेशल अपीयरेंस' दी।
विज्ञापन

3 of 5
Riya Kapoor
अर्जुन कपूर यही नहीं रुके। उन्होंने 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' गाने पर जमकर परफॉर्म किया। इस बार स्टेज पर उनके साथ अक्षय मारवाह समेत तमाम 'भाईलोग' मौजूद थे। 

4 of 5
Riya Kapoor
अर्जुन कपूर ने संगीत सेरेमनी को होस्ट भी किया। इसके अलावा उन्होंने 'हाइरेटेड गबरू' और 'हवा हवा' गाने पर भी खूब ठुमके लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Kapoor
मोहित मारवाह की शादी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली है। इस फैमिली फंक्शन के लिए पूरा कपूर खानदान वहां पहुंच भी चुका है। मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारवाह के बेटे हैं। उनकी शादी अंतरा मोतीवाला से होने जा रही है। अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं। हालांकि, मोहित की फुफेरी बहन और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शायद वह इस शादी में शामिल ना हो पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें