बॉलीवुड में राहत फतेह अली खान की गायकी का सफर 2003 में पूजा भट्ट के निर्देशन में हुआ। जब उन्होंने 'पाप' फिल्म के गाने ‘लागी तुझ से मन की लगन’ को अपनी आवाज से सजाया। इस गाने के बाद से राहत की प्रसिद्धि दिन प्रतिदिन बढती गई। तब से आज तक उनके गाए हुए गीतों ने लोकप्रियता की नई ऊँचाइयों को छुआ है। भारत में राहत की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।