cheat india
वाय चीट इंडिया
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म 'वाय चीट इंडिया' की। फिल्म का ऐलान एक साल पहले हो चुका था। फिल्म देश की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है, लेकिन एक साल तक सेंसर बोर्ड के जहन में फिल्म का नाम बदलने को लेकर कोई विचार नहीं आया। वहीं, फिल्म के रिलीज से महज एक सप्ताह पहले बोर्ड ने इतना बड़ा फैसला लिया। हालांकि फिल्म का नाम पर बदलने पर मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक सौमिक ने सवाल खड़े किए थे लेकिन उन्हें सेंसर बोर्ड के इस आकस्मिक फैसले के आगे समय को देखते हुए उन्हें मजबूरन झुकना पड़ा।