फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 एक्टर्स ने बदल डाली बॉलीवुड में 'हीरो' की परिभाषा, इनके दम पर ही टिकी है फिल्म इंडस्ट्री

Mon, 27 Aug 2018 09:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nawazuddin siddiqui
बॉलीवुड एक बार फिर अपने नये दौर में है जहां नये-नये एक्टर्स नई इबारत लिखने में लगे हुए हैं। पिछले 5 सालों में कुछ ऐसे छिपे हुए एक्टर खुलकर सामने आए हैं जो आज सिनेप्रेमी की आंखों में बस गए हैं। उनकी एक्टिंग और उनके रोल लोगों ने इस कदर पसंद किए हैं कि वो आज सुपरस्टार एक्टर्स से भी ज्यादा लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं..तो आइए जानते हैं इन 5 एक्टर्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राजकुमार राव
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे दुबले-पतले और कम हाइट के एक्टर राजकुमार राव की।राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की थी और अब तक के 8 साल के फिल्मी करियर में वह 'काय पो छे', क्वीन, न्यूटन जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि उनकी एक फिल्म ऑस्कर के लिए भी चुनी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
KK Menon
‘गुलाल’, ‘सरकार’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले के.के. मेनन एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि निगेटिव किरदार करने में महारत हासिल करने वाले एक्टर बन चुके हैं। वह आज भी फिल्मों में अपने अलग अंदाज से एक्टिंग करने के तरीके से जाने जाते हैं। 

4 of 6
sd
शूल, सत्या, राजनीति, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना मुरीद बना देने वाले एक्टर मनोज वाजपेयी का कोई सानी नहीं है। उनकी एक्टिंग देख दर्शक हमेशा अचंभे में रहते हैं। अपनी एक्टिंग की बदौलत ही वह कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। मनोज ने 1996 में आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Irrfan Khan
एक्टर इरफान खान को कौन नहीं जानता। हर फिल्म में उनका अलग स्टाइल और रूप होता है। वह बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हिंदी फिल्मों जैसे ‘हासिल’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘पीकू’ और ‘हिंदी मीडियम’ के अलावा वे हॉलीवुड की ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ का भी हिस्सा रहे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nawazuddin
आखिर में अल्टीमेट एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिए सिर से पांव तक का जोर लगा दिया है। नवाज अकेले ही अपने दम पर फिल्म को हिट करवाने की हिमाकत रखते हैं। छोटे-छोटे रोल कर स्टार के मुकाम तक पहुंचे नवाज ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘कहानी’, ‘बदलापुर’ ‘बजरंगी भाईजान’ और हाल ही में आई फिल्म 'जीनियस' में साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें