फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयानों को लेकर कई बार ट्रोल हो चुके हैं ऋषि कपूर, इन 5 ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

Mon, 03 Sep 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rishi Kapoor
बॉलीवुड और विवाद ठीक उसी तरह हैं जैसे रेल की पटरियां, जो हमेशा साथ-साथ चलती रहती हैं। विवादों की इस पटरी पर कभी कोई अभिनेता सफर करता है तो कभी कोई। हम आज यहां पर बात करेंगे मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की। दरअसल बीते कई सालों में उन्होंने हर एक मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है और उन्हें इसकी वजह से कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स  का सामना भी करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद वह किसी से डरे नहीं वह लगातार अपनी बात सबके सामने रखते आए और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। आए एक नजर डालते हैं उनके 5 ऐसे बयानों पर जिसकी वजह से वह विवादों में घिरते हुए नजर आए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
rishi kapoor
ऋषि कपूर न सिर्फ देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से विवादों में रहे हैं बल्कि खुद अपनी ही इंडस्ट्री पर भी वह हमला बोल चुके हैं। एक बार वह एक इंटरव्यू के दौरान यहां तक कह गए थे कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें ऐक्टिंग नहीं आती है। मैं कई ऐसे एक्टर्स देखता हूं, जिन्हें पता ही नहीं कि एक्टिंग क्या होती है। उन्होंने आगे कहा, 'एक्टिंग के लिए भीख मांगना और सब तरह की सिफारिशों के जरिए फिल्मों में रोल पाने का तरीका गलत है, एक एक्टर को तो अच्छी एक्टिंग आनी ही चाहिए।' 

 
विज्ञापन

3 of 6
rishi kapoor
ऋषि कपूर क्रिकेट पर किए गए एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स के कड़े विरोध का शिकार हो चुके हैं। दरअसल उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर अपनी एक इच्छा जाहिर कि थी। महिला विश्व कप के दौरान उन्होंने ट्वीट किया कि 'मैं सौरव गांगुली के उस एक्ट के दोबारा घटने का इंतजार कर रहा हूं, जो 2002 में भारत ने इंग्लैंड को हराने के बाद लॉर्डस की बालकनी में किया था, YO...'.। 
 



उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी क्लास लगाना शुरु कर दी। उनके ट्वीट पर एक यूजर्स ने कमेंट लिखा कि उन्हें ऐसा नहीं लिखना चाहिए। उन्हें महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। एक ने लिखा कि सर आपको यह तस्वीर यूज नहीं करनी चाहिए। उस यूजर्स ने ऋषि को एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा आप इस तस्वीर को यूज कर सकते थे। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने माफी नहीं मागीं बल्कि अपनी सफाई दी।  

मामले को गर्म होते देख ऋषि कपूर ने उसी ट्वीट पर दोबारा लिखा कि उन्होंने वह नहीं कहा, जो समझा गया। उन्होंने माफी मांगने के बजाय सफाई देते हुए कहा कि मैंने क्या गलत कहा है, प्रिय आप लोगों की सोच गलत है।

 

4 of 6
Rishi Kapoor
ऋषि कपूर पर बीफ खाने को लेकर भी काफी विरोध झेल चुके हैं। दरअसल एक साल पहले उन्होंने एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था कि हां उन्होंने बीफ खाया है। उनके इस बयान पर बजरंग दल के सदस्यों ने उनके खिलाफ नारे लगाए थे और उनका पुतला फूका था। यही नहीं, कई लोगों ने तो उन्हें काले झंडे भी दिखाए थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि वो उनके बयान से आहत हुए हैं और इसके लिए वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
rishi kapoor
ऋषि कपूर कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय रखकर भी मुसीबत झेल चुके हैं। दरअसल उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान पर ट्वीट कर कहा, 'फारूक अब्दुल्ला जी सलाम, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। जम्मू एवं कश्मीर हमारा है और पीओके उनका। सिर्फ इसी तरीके से हम समस्या को हल कर सकते हैं। पीओके पाकिस्तान का है और यह नहीं बदलने वाला, चाहे भारत-पाक एक-दूसरे से कितना भी युद्घ लड़ लें।' 

उनके इस ट्वीट पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में उन पर नफरत, धार्मिक विद्वेष तथा राष्ट्रीय एकता को खण्डित करने का मामला दर्ज हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rishi Kapoor
मीडिया को लेकर भी ऋषि कपूर विवादित बयान दे चुके हैं। दरअसल वह अपने स्वर्गीय पिता राज कपूर पर लिखी एक किताब की लॉन्चिंग इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए थे। इस इवेंट के दौरान ऋषि कपूर ने पत्रकारों से साथ बेहद खराब व्यवहार किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि कपूर नहीं चाहते थे कि इस इवेंट में पत्रकारों को बुलाया जाए। 

बताया जाता है कि इवेंट के दौरान ऋषि कपूर वॉशरूम गए थे और बाहर कुछ पत्रकार खड़े थे। उन्हें देखने के बाद पहले तो ऋषि कपूर ने गुस्से में पूछा कि आप लोग कौन हैं। इतना ही नहीं इसके बाद आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा 'मुफ्त की दारू'। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सभी पत्रकारों को जाने को कह दिया। बाद में किसी तरह वहां मौजूद किताब के पब्लिशर ने पूरा मामला शांत करवाया और पत्रकारों को इवेंट फिर से कवर कहने के लिए मनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें