फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: चप्पल पहन स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंच गए थे अरिजीत सिंह, 45 मिनट गाने के लेते हैं करोड़ों

Wed, 25 Apr 2018 12:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
arijit singh
सिंगर अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे नामचीन गायकों में शुमार होते हैं। जो अपने मीठे सुर और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं। आज अरिजीत सिंह का जन्मदिन है। वह 31 साल के हो गए हैं। अरिजीत कभी अपनी गायिकी के लिए फैन्स के बीच लोकप्रिय रहे तो दूसरी ओर विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
arijit singh
अरिजीत सिंह गुलाम अली, जगजीत सिंह, मेहंदी हसन को सुनना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू...' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अरिजीत ने ये गाना 2009 में गाया था लेकिन ये उस वक्त रिलीज नहीं हो सका। अरिजीत इस गाने को गाकर भूल चुके थे। बाद में जब ये गाना 2011 में रिलीज हुआ तो इस बात की जानकारी भी अरिजीत के दोस्त ने उन्हें दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
arijit singh
अरिजीत 45 मिनट गाने लिए के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं बॉलीवुड के एक गाने के लिए अरिजीत की फीस 16 लाख तक है। इतनी फीस के बाद भी अरिजीत एकदम सादा जीवन जीते हैं। उनके पास खुद की कार तक नहीं है। अरिजीत आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं।

4 of 6
arijit singh
अरिजीत सिंह की पहली शादी को लेकर अब तक राज बना हुआ है। शादी को लेकर भी चर्चा होती रही है और अब तक यह राज ही बना हुआ है अरिजीत ने 2014 में कोयल रॉय से शादी की। जो पहले से ही एक बच्ची की मां हैं। पहली शादी को लेकर कहा जाता है अरिजीत की पहली शादी जल्दबाज़ी के फैसले के कारण हुई थी इसलिए रिश्ता देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन

5 of 6
arijit singh
जब सलमान खान एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे तब सिंगर अरिजीत सिंह को 'आशिकी-2' के लिए बतौर बेस्ट सिंगर नॉमिनेट किया गया था। कहा जाता है कि जब अरिजीत का नाम अनाउंस हुआ तब वो सो रहे थे। जब उन्हें किसी ने जगाया तो वो कैजुअल शर्ट और चप्पल पहनकर ही स्टेज पर पहुंच गए। सलमान को अरिजीत का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और जब सलमान ने उनसे पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो अरिजीत ने जवाब दिया कि आप लोगों ने सुला दिया। बस अरिजीत की यही गलती उनपर भारी पड़ गई और इस गलती के लिए उन्हें सलमान से सरेआम माफी मांगनी पड़ी लेकिन सलमान ने अरिजीत को उनके लिए गाने से बैन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arijit singh
2015 में अरिजीत सिंह को गैंगस्टर रवि पुजारी से 5 करोड़ रुपए के लिए धमकी भरा फोन आया था। हालांकि, अरिजीत ने इसकी पुलिस कम्प्लेन नहीं की थी। इतना ही नहीं 2013 में अरिजीत एक इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़क गए थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें