bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे पुराने जमाने के सुपरहिट अभिनेता और हीमैन धर्मेंद्र की। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। पहली शादी से धर्मेंद्र के दो बेटे सनी और बॉबी हैं, लेकिन शादीशुदा होने के बाद भी धर्मेंद्र का दिल हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर आ अटका। वहीं, अभिनेता की पहली पत्नी इस अफेयर से बेहद दुखी थीं, लेकिन धर्मेंंद्र पर इस बात का कोई असर नहीं था। उन्होंने प्रकाश से बिना तलाक लिए हेमा से धर्म बदलकर शादी कर ली।