बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके कुछ ऐसे राज हैं जो आप शायद नहीं जानते होंगे। किसी स्टार को लगता है झूले से डर तो कोई लिफ्ट में जाने से डरता है। किसी को फोन से इतना लगाव है कि फोन में सिग्नल न आने से परेशान हो जाता है तो कोई कॉकरोच से डरता है। आज की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे बॉलीवुड में इन 5 स्टार्स के डर के बारे में....
विज्ञापन
2 of 6
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर
संजू में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले रणबीर कपूर को भी डर लगता है। जी हां इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है। रणबीर कपूर को कॉकरोच और मकड़ी से डर लगता है। एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा हुआ था कि जब भी रणबीर मकड़ी या कॉकरोच देखते है बेड के ऊपर चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
विद्या बालन
विद्या बालन
विद्या बालन को बिल्लियों से डर लगता है। इसके अलावा वह अंधेरे से भी बहुत डरती हैं। अब जरा आप ही बताइए बिल्लियों से किसे डर लगता है।
4 of 6
zindagi na milegi dobara
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ को आपने जिंदगी न मिलेगी दोबारा में टमाटर के साथ खेलते जरूर देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं असल जिंदगी में कटरीना टमाटर से बहुत डरती हैं। कटरीना को टमाटर से इतना डर है कि वो खाने में भी इसे नहीं लेतीं। इतना ही नहीं कटरीना ने इसी डर की वजह से टमाटर कैचअप का विज्ञापन करने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
सोनम कपूर
सोनम कपूर को लिफ्ट से डर लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चाहे जितनी ऊंचाई पर चढ़ना हो सोनम लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उन्हें लिफ्ट का फोबिया है।