फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं शाहरुख खान की वो 5 फिल्में जो आज तक नहीं हुईं रिलीज, एक का भी नाम नहीं जानते होंगे आप

Fri, 02 Nov 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shahrukh khan

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवबंर को 53 साल के हो जाएंगे। शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस दौरान वह 80 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं जिनमें एक से एक हिट फिल्म शामिल है। शाहरुख के फैन्स उनकी एक-एक फिल्म से जरूर वाकिफ होंगे लेकिन इस दौरान शाहरुख की कुछ ऐसी भी फिल्में रही हैं जो आज तक रिलीज ही नहीं हो पाई हैं और किसी ने उनका नाम भी नहीं सुना होगा.. तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 6
shahrukh khan
एक्स्ट्रीम सिटी (2011)
शाहरुख के फैन्स के मन में हमेशा से एक बात रही है कि उन्होंने हॉलीवुड का रूख क्यों नहीं किया। आपको बता दें कि साल 2011 में शाहरुख हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रीम सिटी के लिए शूटिंग कर रहे थे। फिल्म को हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मार्टिन स्कोर्सेसे डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख के अलावा सुपरहिट फिल्म टाइटेनिक फेम लियोनार्डो डिकैप्रियो भी थे लेकिन किन्हीं वजहों से ये फिल्म बीच में ही अटक गई और फिर कभी रिलीज नहीं हो पाई। 
विज्ञापन

3 of 6
shahrukh khan
रश्क (2001)
फिल्म रश्क की शूटिंग साल 2001 में शुरू हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जूही चावला भी थीं। हालांकि फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी लेकिन किस कारण से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई इसका आज तक पता नहीं चल पाया है।

4 of 6
shahrukh khan
अहमक (1991)
इस कड़ी में शाहरुख खान की फिल्म अहमक भी शामिल है। फिल्म 1991 में बन रही थी। फिल्म का निर्देशन मणि कौल कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख के साथ अयूब खान और मीता वशिष्ठ मुख्य किरदार में थीं। फिल्म बनकर तैयार भी हुई और साल 2015 के फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई लेकिन सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

5 of 6
shahrukh khan
शिखर (1995)
फिल्म परदेस से पहले मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित को फिल्म शिखर में एप्रोच किया। दरअसल, शाहरुख चाहते थे कि फिल्म में कुछ बदलाव हो लेकिन सुभाष माने नहीं और शाहरुख ने फिल्म छोड़ दी। लेकिन सुभाष ने फिल्म का नाम बदल स्टोरी में कांट-छांट कर न 'ताल' कर दिया और ऐश्वर्या राय के साथ एक्टर अक्षय खन्ना को बड़े परदे पर उतारा।  बता दें कि यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahrukh khan

किसी से दिल लगाके देखो (1996)
आखिर में बात करेंगे शाहरुख की फिल्म किसी से दिल लगाके देखो (1996) की। बता दें कि डायरेक्टर कल्पतरु फिल्म का निर्देशन कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग भी हुई थी। लेकिन फिल्म बीच में ही बंद करनी पड़ी लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आई। फिल्म में शाहरुख खान के साथ आयशा जुल्का और मधु भी लीड रोल में थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें