फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियां ने अपनाया शैतानी अवतार, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

Thu, 01 Nov 2018 09:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Halloween - फोटो : social media
इन दिनों अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय सहित कई देश हैलोवीन-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन को हॉलीवुड भी बड़े की धूम-धाम से मना रहा है। वहीं खास मौका हो और बॉलीवुड सितारे इससे पीछे छूट जाएं ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां हैलोवीन-डे को बॉलीवुड सितारों ने भी जमकर सेलिब्रेट किया है। खास बात यह है कि हैलोवीन-डे के रंग में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां ज्यादा रंगी नजर आई हैं। इन सभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डरावनी तस्वीर शेयर कर फैंस को हैलोवीन-डे विश किया है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारों से सेलिब्रेट किया हैलोवीन-डे...
विज्ञापन

2 of 6
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram
सोनम कपूर- बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हैलोवीन-डे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हैलोवीन अवतार में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को उनके फैंस पसंद भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : file photo
ट्विंकल खन्ना- अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना ने भी शैतानी पुतले के साथ अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ हैलोवीन-डे मनाया है। साथ ही उन्होंने डरावनी फिल्म पसंद करने वालों को भी हैलोवीन-डे विश किया है। 

4 of 6
Diana Penty - फोटो : Instagram
डायना पेंटी- फिल्म हैप्पी भाग जाएगी, परमाणु और कॉकटेल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा डायना पेंटी ने भी अपने सोशल मीडिया पर हैलोवीन-डे मनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए सभी हैलोवीन डे विश किया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Preity Zinta - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा- लंबे समय बाद अपनी फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' को लेकर चर्चा में चल रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी सोशल मीडिया पर अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है। प्रीति जिंटा के फैंस उनके हैलोवीन लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karishma sharma - फोटो : Instagram
करिश्मा शर्मा- फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' और वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियां बटोने वाली खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा शर्मा भी हैलोविन लुक में नजर आई हैं। उन्होंने अपनो दोस्तों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर अपनी हैलोविन तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें