bollywood
करिश्मा कपूर
लिस्ट में पहले बात करेंगे कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर की। करिश्मा का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन बात करें उनके पारिवारिक जीवन की तो वह उनके अनुसार बिल्कुल भी नहीं रहा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। वहीं, साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और अलग हो गए। बता दें कि संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। बीते वर्ष 2018 में संजय को एक बेटा भी हुआ है। वहीं, करिश्मा के पास उनके दोनों बच्चे हैं और अपने घर रह रही हैं।