फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के रिश्ते पर एक मैंग्जीन द्वारा छापे गए आर्टिकल की अभिनेता अर्जुन कपूर ने कड़ी निंदा की है। बता दें कि हॉलीवुड की एक प्रसिद्ध मैग्जीन ने प्रियंका और निक के रिश्ते को झूठा बताया है। गौरतलब है कि आर्टिकल में प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने निक को फंसा कर जबरन उनसे शादी की है।