फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई 100 तो किसी का वजन था 90 किलो, फिल्मों के लिए इन एक्ट्रेस ने कर लिया खुद को फिट

Mon, 14 May 2018 06:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जरीन खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान आज भले ही स्लिम हो गई हैं लेकिन कॉलेज के समय में वो काफी मोटी हुआ करती थीं। उनका वजन 100 किलो के लगभग था। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 57 किलो तक कर लिया। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए अपना वजन कम कर लुक्स में जबरदस्त बदलाव किए। चलिए ऐसी ही 5 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होने फिल्मों के लिए अपना वजन घटाया है।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर की गिनती आज बॉलीवुड की स्लिम फिट एक्ट्रेस में होती है लेकिन कुछ सालों पहले सोनम बहुत मोटी थीं। सोनम ने अपना वजन योग, कार्डियो और कथक डांस करके 30 किलो तक कम किया है। सोनम इन दिनों न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं बल्कि वह बॉलीवुड में फैशन डीवा के नाम से भी जानी जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
भूमि पेडनेकर
फिल्म 'दम लगा के हईशा' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पहली फिल्म में काफी मोटी दिखी थीं लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्होंने अपना वजन घटाया, जिसके बाद भूमि पेडनेकर की काया पतली और छरहरी हो गई है।

4 of 6
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट कुछ समय पहले बेहद मोटी थीं। काफी मेहनत करने के बाद अब आलिया, ग्लैमरस आलिया बन गई हैं। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने 3 महीने में 16 किलो वजन कम किया था। इसके अलावा बेसिक वर्कआउट्स जैसे ट्रेडमिल, डम्बल, पुशअप्स, बाइसेप्स भी किए।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का वजन फिल्मों में आने से पहले 90 किलो हुआ करता था लेकिन 'दबंग' फिल्म में आने के लिए उन्होंने काफी वर्कआउट किया। आज वह अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। सोनाक्षी ने शुरुआती एक महीने में ही 4 किलो वजन घटाया और फिर लॉन टेनिस को अपने वर्कआउट में शामिल किया। कड़ी मेहनत और एक्सरसाइज से सोनक्षी ने यह ग्लैमरस लुक पाया है। अब सोनाक्षी काफी फिट नजर आती हैं और वह लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति चोपड़ा
कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली परिणीति चोपड़ा के प्रशंसकों को जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में आने से पहले की परिणीति और अब की परिणीति में कितना अंतर है। परिणीति चोपड़ा एक जमाने में 86 किलो की हुआ करती थीं। उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में काफी बदलाव किए और इस तरह करीब 28 किलो तक वजन कम किया। वह अपने दिन की शुरुआत जॉगिंग से करती हैं और इसके बाद योगा करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें