फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के साथ 'भाबी जी' ने दिखाया ऐसा रोमांटिक अंदाज, चंद पलों में वायरल हो गया वीडियो

Mon, 14 May 2018 06:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 11' की विनर और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ क्रिकेट बेस्ड कॉमेडी शो 'धन धना धन' में नजर आ रही हैं, जिसमें दोनों कपल बने हैं। शिल्पा का कॉमेडी अवतार तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन उनका रोमांटिक अंदाज आपने भी नहीं देखा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिंदे बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वह सुनील ग्रोवर के साथ सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम-तुम' के टाइटल ट्रैक पर रेन डांस कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
'भाबी जी घर पर हैं' की एक्ट्रेस रहीं शिल्पा शिंदे ने रेड कलर की साड़ी में अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लिया है। पानी की बौछारों के बीच दोनों का रोमांटिक डांस फैंस का ध्यान खींच रहा है।

4 of 5
sunil grover
सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की जोड़ी को शो में ऑडियंस खूब पसंद कर रहे हैं। जिसके बाद अब उनके इस वीडियो को भी फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunil grover
कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' में शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर की पत्नी की भूमिका में हैं। इस शो में शिल्पा शिंदे ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल ये शो आईपीएल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें क्रिकेट और कॉमेडी का तड़का है। बता दें कि कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर का ये पहला शो है। इसकी प्रमुख प्रीति और उनकी बहन नीति सिमोस हैं जो कि कपिल के ही शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की प्रोड्यूसर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें