फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guinness Book of World Records: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इन सितारों के नाम, हुनर से मिली शोहरत

Wed, 09 Feb 2022 05:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Guinness Book of World Records - फोटो : सोशल मीडिया
जब रूढ़ियों को तोड़ने और नई चीजों को आजमाने की बात आती है, तो बॉलीवुड हस्तियों ने हमेशा मानक स्थापित किए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हमारे फिल्म उद्योग में लोगों द्वारा वर्षों से की गई उपलब्धियों को स्वीकार किया है। बात चाहे कमाई की हो,  काम की या प्रचार की बॉलीवुड हर कदम पर आगे है। आइए नजर डालते हैं कुछ बॉलीवुड सितारों के नाम पर जिनका नाम गिनीज बुक में भी रिकॉर्ड हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 7
SRK - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड में सबसे पहला नाम आता है किंग खान यानी शाहरुख खान का। शाहरुख खान निस्संदेह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं। किंग खान ने 2013 में 220.5 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाले बॉलीवुड अभिनेता के रूप में फोर्ब्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 7
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter @annamalai_k
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के 1974 के संस्करण में लता मंगेशकर के नाम सबसे अधिक 25000 गाने गाने का रिकॉर्ड दर्ज किया। इस रिकॉर्ड पर गायक मोहम्मद रफी ने विरोध करते हुए लता जी से ज्यादा 28000 गाने गाने का दावा पेश किया था। रिकॉर्ड बुक ने अगले संस्करण में लता और रफी दोनों को जगह दी। बाद में दस्तावेज पेश ना कर पाने के चलते 1991 में ये रिकॉर्ड हटा लिया गया।

4 of 7
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले
लता मंगेशकर के बाद सबसे ज्यादा गाने, गाने का रिकॉर्ड आशा भोसले की झोली में आया। सास 2000 में आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा सोलो सिंगिंग का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। फिलहाल ये रिकॉर्ड साउथ की गायिका पी सुशीला के नाम है।
विज्ञापन

5 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ
शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चलते हुए, कटरीना कैफ को साल 2013 में 63.75 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री का नाम दिया गया था। कटरीना अब भी बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अभिनय के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी भारी आवाज के लिए जाने जाते हैं। बिग बी के नाम पर 19 अन्य लोकप्रिय गायकों के साथ 'हनुमान चालीसा' गाने का रिकॉर्ड है। जिसमें कैलाश खेर, प्रसून जोशी, शान, शंकर महादेवन, सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, सुरेश वाडकर, उदित नारायण और अन्य शामिल थे। गाने को शेखर रवजियानी ने कंपोज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
अपने पिता की तरह ही अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हालांकि बिग बी के विपरीत यह गायन के लिए नहीं बल्कि 12 घंटे में विभिन्न शहरों में सबसे अधिक सार्वजनिक उपस्थिति बनाने के लिए है। जूनियर बी ने यह रिकॉर्ड तब बनाया जब वह अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' का प्रचार कर रहे थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेनियल ब्रोहल और जोर्गन वोगेल के पास था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें