फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: सादगी भरा जीवन, लेकिन आलीशान घर में रहती थीं लता मंगेशकर, देखिए कैसा था गायिका का प्रभु कुंज

Wed, 09 Feb 2022 04:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 6 फरवरी, 2022 को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी शोक की लहर चल पड़ी। हर कोई उनके जाने से गमगीन हो रहा था। जो लोग उनके संपर्क में रहे, वे उनसे हुई मुलाकात के लम्हों को याद कर रहा था। वहीं, जो उन्हें करीब से नहीं जानते थे, वे उनके बारे में जानने को उत्सुक लगे। ऐसे में आज हम आपको सुर-सम्राज्ञी के घर के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका के घर के हर कोने में उनकी सादगी साफ झलकती है। शुरु से ही धार्मिक माहौल में पली बढ़ी लता मंगेशकर कृष्ण भगवान को अपना इष्ट मानती थीं। उनके घर में घुसते ही बायें हाथ पर एक मंदिर है। जहां कृष्ण भगवान के साथ साथ दूसरे भगवान भी विराजित हैं। लता मंगेशकर अपने हर दिन की शुरुआत पूजा से करती थीं।
विज्ञापन

3 of 6
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर हर साल जोर-शोर से गणेश जी का अपने घर पर स्वागत करती थीं। वह बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां को भी अपने घर गणपति दर्शन के लिए बुलाया करती थीं। हालांकि कोरोना के चलते पिछले दो सालों से यह आयोजन करीबी लोगों की मौजूदगी में ही आयोजित किया गया था।

4 of 6
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभु कुंज के ड्राइंग रूम में लता मंगेशकर की एक बहुत बड़ी वॉल पिक्चर लगी है और इसके ठीक सामने वाली दीवार पर उनके माता पिता की तस्वीर है। जिनका आशीर्वाद लेना गायिका कभी नहीं भूलती थी।
विज्ञापन

5 of 6
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया
घर में गायिका की सबसे पसंदीदा जगह पोद्दार रोड पर खुलने वाली बालकनी थी। वो अकसर यहां बैठना पसंद करती थीं। इसके अलावा संगीत के रियाज के लिए उनके घर में एक अलग कमरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में भी रहा है प्रभु कुंज
दो दशक पहले सन 2000 में लता मंगेशकर का घर प्रभु कुंज उस वक्त सुर्खियों में आया जब सरकार ने पोद्दार रोड से होते हुए फ्लाईओवर बनाने की योजना रखी थी। लता मंगेशकर ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा इससे उनकी निजता का हनन होगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर फ्लाई ओवर बना तो वो मुंबई छोड़ देंगी। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ। बाद में बढ़ी हुई कीमतों और आम लोगों के विरोध को देखते हुए ये प्रोजेक्ट रद्द हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें