फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: नेशनल एथलीट रहे हैं बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रिटीज, ये भी जीत लाते मेडल

Mon, 09 Apr 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
21वें कॉमनवेल्थ खेलों के 5वें दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीतू राय ने गोल्ड मेडल जीता है। जीतू की जीत के साथ ही भारत के खाते में 8वां गोल्ड मेडल जुड़ गया है लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे बॉलीवुड के भी कई सितारे ऐसे हैं जो नेशनल लेवल के एथलीट रह चुके हैं। अगर नहीं जानते तो पढ़ लें ये खबर।
 
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar
अक्षय कुमार की एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। अक्षय बॉलीवुड में एक्शन मैन के नाम से भी जाने जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय ने थाईलैंड से मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। अक्षय मुंबई में सेल्फ डिफेन्स के लिए महिलाओं को मुफ्त में मार्शल आर्ट्स सिखाते हैं। अब तक अक्षय 4000 से ज़्यादा महिलाओं को ट्रेन कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone
दीपिका पादुकोण नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। दीपिका को उनके पिता प्रकाश पादुकोण ने ट्रेनिंग दी है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी बैडमिंटन के खिलाड़ी रहे हैं।

4 of 6
urversi
हेट स्टोरी 4 में बोल्ड सीन्स देने वाली उर्वशी रौतेला नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। नेशनल लेवल की एथलीट से एक्ट्रेस बनीं उर्वशी कई स्पोर्ट्स मैग्जीन की कवरगर्ल भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
milind soman
बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन 52 वर्षीय होने के बावजूद भी अपनी रॉक सॉलिड फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। मिलिंद सोमन ने आयरन-मैन का टाइटल भी जीता है। वह बचपन से नेशनल लेवल के तैराक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
randeep hudda
रणदीप हुड्डा को शो जंपिंग और पोलो जैसे खेल खेलने का काफी शौक है और इनमें उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। रणदीप को हमेशा से ही खेलों में काफी रुचि रही है और कई खेलों में उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें