फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर के बेटे सिकंदर ने 2 साल बाद खोला सगाई टूटने का राज, इस एक्ट्रेस की बहन से जुड़ा था रिश्ता

Mon, 09 Apr 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों मेें से एक अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने दो साल बाद अपनी सगाई टूटने की बात का खुलासा किया है। पता हो कि साल 2016 में सिकंदर की सगाई एक्ट्रेस सोनम कपूर की कजिन प्रिया सिंह के साथ तय हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 4
सिकंदर खेर की सगाई की जानकारी पापा अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी थी। उनकी सगाई जनवरी 2016 में हुई थी, लेकिन सगाई होने के 6 महीने बाद इस स्टार कपल ने सगाई तोड़ दी। उस समय मीडिया में इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि आखिरी ऐसा क्या हुआ जो सिकंदर ने सगाई तोड़ दी। 
विज्ञापन

3 of 4
सिकंदर खेर की सगाई तोड़ने पर अफवाहों का बाजार भी काफी गरम था। किसी ने दोनों का लाइफस्टाइल और अन्य तमाम चीजें मैच नहीं होना बताया तो किसी ने सामंजस्य नहीं बैठ पाना बताया। सगाई होने के दो साल बाद अब सिकंदर ने एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया हैै कि उन्होंने सगाई क्यों तोड़ी। सिकंदर ने कहा- जब दो लोगों के बीच रिश्ता टूटता है तो आम तौर पर इसके पीछे वजह दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठना ही होता है। जब दो लोगों की राहें अलग हो जाती हैं तो आम तौर पर यही वजह होती है।
विज्ञापन

4 of 4
सिकंदर खेर से जब यह पूछा गया कि वह इस मामले में दो साल से चुप क्यों थे। इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में कहने जैसा कुछ भी नहीं है। इस बात को मैं भी अच्छे से भूल गया हूं। आपको बता दें कि सिकंदर जल्द ही तिग्मांशू धूलिया की फिल्म “मिलन टॉकीज” में नजर आने वाले हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें