फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी बोलने में कच्ची हैं ये 5 सुंदर अभिनेत्रियां, बड़ी-बड़ी हीरोइनों को पढ़ाती है ये लड़की

Fri, 14 Sep 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
भारत में लोगों को जड़ से जानने के लिए हिंदी भाषा का आना बहुत जरूरी है। क्योंकि यही हमारी मातृभाषा है और इसी से ही हम किसी को अच्छी तरह समझ सकते हैं और समझा सकते हैं। अगर बात करें फिल्मी दुनिया की तो यहां वही कलाकार कामयाब है जो अपने दर्शकों को हिंदी में ज्यादा से ज्यादा मनोरंजित करता हो। हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए ही नहीं बल्कि दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए भी बोलना बेहद आवश्यक है। ऐसे में बात करेंगे उन 5 अभिनेत्रियों की जिन्होंने फिल्मों में कामयाब होने के लिए हिंदी को सीखना जरूरी समझा।
विज्ञापन

2 of 6
sunny leone
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री सनी लियोनी की। हालांकि सनी पंजाब से जुड़ी हुई हैं लेकिन देश से लंबे समय तक बाहर रहने के चलते वह हिंदी बोलने पर उनकी पकड़ कमजोर होती चली गई। फिर बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि हिंदी सीखना उनके बहुत ही जरूरी है। बॉलीवुड में आज सनी का नाम हर कोई जानता है।
विज्ञापन

3 of 6
amy jackson
अब बात करेंगे दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री एमी जैक्सन की। एमी को फिल्म सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। बता दें कि एमी इंग्लैंड से होने के चलते हिंदी बोलना नहीं जानती थी। इसलिए उन्होंने हिंदी बोलनी सीखी। वह अभी भी फिल्मों में हिंदी का कम इस्तेमाल करती हैं।  

4 of 6
katrina kaif
हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री कटरीना कैफ आज लाखों नौजवानों के दिल की धड़कन हैं। वह एक ब्रिटिश अभिनेत्री भी हैं जो बॉलीवुड में सलमान खान के जरिए पहुंची। लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले और कुछ सालों तक भी कटरीना की हिंदी पर पकड़ मजबूत नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने आपको हिंदी में ढाल लिया लेकिन फिल्म के बीच-बीच में वह आज भी अंग्रेजी बोलती नजर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
lisa ray
बॉलीवुड में एक नहीं कई विदेशी अभिनेत्रियों ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन इनमे से कुछ सफल रही तो कुछ असफल साबित हुईं। इनमें से ही बात करेंगे अभिनेत्री लीसा रे की। लीसा एक कनाडियन अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में फिल्म कसूर में अभिनेता आफताब शिवदसानी संग नजर आई थीं। बता दें कि लीसा को हिंदी बोलने में बहुत तकलीफ होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jacqueline Fernandez - फोटो : Instagram
आखिर में बात करेंगे इस वक्त सफल अभिनेत्रियों की दौड़ में आगे चल रही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की। जैकलीन श्रीलंकाई अभिनेत्री हैं जो फिल्मों में बात-बात पर अंग्रेजी का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला की पल्लवी से हिंदी सीखने की क्लास ली। पल्लवी ने बीटेक करने के बाद हिंदी भाषा को अपना रोजगार चुना। बता दें कि पल्लवी ने जैकलीन के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को हिंदी बोलना सिखाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें