फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, बॉलीवुड ने गणपति का अपने घरों में इस तरह किया स्वागत

Fri, 14 Sep 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
गुरुवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बप्पा भक्त गणपति को अपने घर लाने में लगे रहे। आम लोगों के अलावा भगवान गणेश को बॉलीवुड के कई सितारे भी अपने घर लाते नजर आए। गणपति बप्पा के स्थापना के दौरान बॉलीवुड के कई सितारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। सभी ने गणपति का अपने घर में बहुत ही जोर-शोर से स्वागत किया है। तो आइए तस्वीरों के सहारे जानते हैं बॉलीवुड सितारों ने कैसे मनाई गणेश चतुर्थी...
विज्ञापन

2 of 10
शिल्पा शेट्टी
हिंदी सिनेमाजगत की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हमेशा की तरह इस साल भी गणपति का स्वागत जोर शोर से किया। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ विघ्नहर्ता को मुंबई स्थित घर में लेकर आईं और नाचते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 10
जितेंद्र कपूर
बॉलीवुड कलाकार जितेंद्र कपूर ने बेटे तुषार कपूर और पोते के साथ मिलकर गणपति बप्पा का बड़े ही धूमधाम से घर में स्वागत किया है। इस दौरान जितेंद्र और तुषार कपूर धोती-कुर्ता में नजर आए। 
 

4 of 10
दिव्या दत्ता
वीर-जारा, बदलापूर और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी गणेश भगवान की अपने घर स्थापना की। पूजा करते हुए दिव्या दत्ता की फोटो सामने आई है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
गोविंदा
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा ने भी गणपति बप्पा का अपना घर में बड़े ही धूम धाम से स्वागत किया है। उन्होंने पत्नी सुनिता और बेटी नर्मदा के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया है। 
विज्ञापन

6 of 10
सोनू सूद
बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद ने भी परिवार संग गणपति बप्पा का घर में स्वागत किया। उन्होंने पूरे परिवार के साथ मिलकर गणेश भगवान की पूजा की। 
विज्ञापन

7 of 10
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड फिल्मों के एक्शन मैन टाइगर श्रॉफ ने भी परिवार के साथ गणेश चतुर्थी की पूजा की। इस दौरान टाइगर के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ बिल्कुल मराठी अवातर में नजर आए। 

8 of 10
निता अंबानी
भारती के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने भी गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया है। इस दौरान अंबानी के घर बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आए। 

9 of 10
डेजी शाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी गणपति बप्पा का घर में बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया है।
विज्ञापन

10 of 10
नील नितिन मुकेश
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी भगवान गणेश की स्थापना अपने घर की। पूरे परिवार संग उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें