फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के वो पांच विलेन जो बॉलीवुड के खलनायकों को देते हैं टक्कर: हिंदी सिनेमा में भी छोड़ी है छाप

Sat, 22 Jan 2022 05:43 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ के वो खलनायक जिन्होंने खलनायकी को दिया अलग आयाम - फोटो : insta
किसी भी फिल्म की कहानी को दमदार बनाने के लिए जितने जरुरी नायक और नायिका होते हैं उतने ही जरुरी खलनायक भी होते हैं। खलनायक के बिना किसी भी फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं है। हिंदी सिनेमा में कई विलेन हुए जिन्होंने अपनी खलनायकी से एक अलग छाप छोड़ी लेकिन साउथ के भी कई ऐसे खलानयक हैं जो बॉलीवुड के खलनायकों को कड़ी टक्कर देते हैं। साउथ सिनेमा के कुछ ऐसे ही खलनायक हैं जिन्होंने न सिर्फ साउथ सिनेमा में बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अलग छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज-
अभिनेता प्रकाश राज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के बल पर साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है। एक्टर प्रकाश राज अब तक 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रकाश राज ने अपने अभिनय से खलनायकी को एक अलग आयाम दिया है। साउथ की फिल्मों से लेकर हिंदी की सिंघम और वॉन्टेड जैसी फिल्मों में दमदार विलेन के रोल के लिए चर्चित हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मुकेश ऋषि - फोटो : insta
मुकेश ऋषि-
अगर बात खलानायकी की हो तो मुकेश ऋषि का नाम सुनते ही दिमाग में खौफनाक खलनायक की छवी  बनती है। मुकेश ऋषि को साउथ सिनेमा में तो जाना ही जाता है, इसके साथ ही हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम से लेकर सलमान की फिल्म बंधन के साथ मुकेश ने कई हिंदी फिल्मों में खौफनाक विलेन के किरदार निभाए हैं।

4 of 6
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
आशीष विद्यार्थी-
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक आशीष विद्यार्थी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। नेगेटिव किरदारों में इन्होंने अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी है। साउथ की फिल्मों में नेगेटिव रोल के लिए पहचाने जाने वाले आशीष ने 'द्रोहकाल' फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। शानदार अभिनय के लिए पहली फिल्म के लिए ही उन्हें सपोर्टिंग रोल कैटेगरी में नेशनल अवार्ड मिला था।
विज्ञापन

5 of 6
actor suman - फोटो : insta
सुमन-
अभिनेता सुमन भी उन एक्टर्स की सूची में शुमार हैं, जिन्हें साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी जाना जाता है। रजनीकांत की फिल्म शिवाजी में खलनायक की भूमिका निभाने वाली सुमन अपने अभिनय से छा गए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गब्बर इज बैक' में एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रघुवरण - फोटो : insta
रघुवरण-
एक्टर रघुवरण फिल्मों में शांत लेकिन खतरनाक विलेन के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से एक अलग जगह बनाई। हालांकि अब रघुवरण इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 2008 में मात्र 49 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें