फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में ही रणबीर की 'संजू' ने बॉलीवुड में बनाए ऐसे 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना आसान नहीं

Tue, 10 Jul 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म 'पद्मावत' से लेकर बॉलीवुड के 'बाहुबली' का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस फिल्म ने महज 11 दिन में इतनी कमाई कर डाली कि इसके सामने बड़े से बड़े दिग्गज ने भी अपने हथियार डाल दिए। तो चलिए आज हम आपको रणबीर की 'संजू' फिल्म के वह 5 बेंचमार्क बताते हैं जिसके सामने पूरा बॉलीवुड धराशायी हो गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
sanju
2 दिनों में 50 करोड़ 
'संजू' ने रिलीज के महज दो दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई से बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म का दो दिनों में कलेक्शन 50 करोड़ रहा। हालांकि 'बाहुबली 2' और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का दूसरे दिन का कलेक्शन भी 50 करोड़ ही था।
विज्ञापन

3 of 6
sanju
3 दिन में 100 करोड़
इस फिल्म की रफ्तार रिलीज के पहले दिन से लेकर दूसरे हफ्ते तक बरकरार है। इस फिल्म का रिलीज के महज तीसरे दिन ही 100 करोड़ का कलेक्शन हो गया था जिससे बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी। 
 

 

4 of 6
sanju
5 दिन में 150 करोड़
रणबीर कपूर के करियर में 'संजू' पहली ऐसी फिल्म है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ हो। इस फिल्म की तेजी से कमाई की वजह से 'संजू' ने रिलीज के 5वें दिन ही डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
sanju
7वें दिन 200 करोड़
'संजू' रणबीर कपूर की पहली 200 करोड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने रणबीर के करियर को जहां एक ओर नहीं उड़ान मिली है तो वहीं राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की इमेज को सुधारने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanju
10वें दिन 250 करोड़
'संजू' को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही। इस फिल्म का कलेक्शन रिलीज के 10वें दिन 250 करोड़ पहुंच गया जो कि अपने आप में ही चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें