सलमान खान के बहुचर्चित डांस ग्रुप 'दबंग टूर' का अमेरिका टूर खत्म हो गया है। अपने आखिरी दिन पर सलमान खान की पूरी टीम टोरंटो में मौजूद थी। 'दबंग टूर' ने अमेरिका में कई जगह पर अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस दी। इस बार सलमान के साथ उनकी लीडिंग एक्ट्रेस कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह नजर आईं। तस्वीरों के जरिए जानते हैं कैसा रहा सलमान खान का इस बार का 'दबंग टूर'।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान का दबंग टूर' 22 जून को अमेरिका पहुंचा था। अमेरिका में 'दबंग टूर' ने कई जगह परफॉर्मेंस दी। वहां मौजूद भारतीय दर्शकों ने सलमान के 'दबंग टूर' का काफी आनंद लिया।
विज्ञापन
3 of 6
इस बार 'दबंग टूर' पर सलमान खान की चारों हीरोइन कटरीना कैफ, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडिज साथ नजर आई। सभी ने दर्शकों के दिलों को जीता।
4 of 6
'दबंग टूर' में जैकलीन फर्नांडिज का डांस काफी चर्चा में रहा। उन्होंने फिल्म 'जुड़वा 2' के 'ऊंची है बिल्डिंग' गाने पर जमकर डांस किया। इस डांस परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ सलमान खान और मनीष पॉल भी ठुमके लगाते दिखे। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिज ने फिल्म 'रॉय' के सुपरहिट गाने 'चिट्टियां कलाइयां वे' गाने पर भी डांस किया।
विज्ञापन
5 of 6
हमेशा की तरह इस बार भी कटरीना कैफ कई दर्शकों के दिलों की धड़क बनी। हालांकि 'दबंग टूर' के साथ उनका यह पहला मौका था। कटरीना ने भी 'दबंग टूर' में कई सुपरहिट गानों पर डांस के जलवे बिखेरे।
तमाम बॉलीवुड सेलीब्रिज के बीच एक शख्स भी दर्शकों के काफी प्यारे वह थे पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा। जी हां गुरु ने अपने सुपरहिट पंजाबी गानों से अमेरिका के दर्शकों के दिलों को खूब जीता।